{"_id":"5ee1af99d6b5240357136f1dd1685742","slug":"bus-max-accident-1-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने मैक्स को मारी टक्कर, चालक की मौत, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने मैक्स को मारी टक्कर, चालक की मौत, 8 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 22 Apr 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार निजी बस ने सवारियों से भरे मैक्स वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स चालक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
नाजुक हालत देखते हुए पांच महीने की बच्ची समेत चार लोगों को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक का शव कब्जे में लेकर दून में परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
दून से चली थी मैक्स
बुधवार दोपहर रिस्पना पुल, दून से एक मैक्स सवारियां भर कर श्रीनगर गढ़वाल रवाना हुई। वाहन ऋषिकेश के शिवपुरी के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैक्स में सवार आठ सवारियां गंभीर घायल हो गई।
मृतक और घायलों के बारे में
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त भगवान चौहान (50) निवासी अधोईवाला, दून के रूप में कराई। हादसे में घायल यशपाल (31) सतपुली, पौड़ी गढ़वाल, पत्नी प्रियंका (29), बेटी समृद्धि (पांच माह), अव्वल सिंह (30) निवासी कपूरफार्म, गुमानीवाला, संदीप चौहान (23) लुधियाना, जितेंद्र ध्यानी (28) निवासी ग्राम डांडी, रुद्रप्रयाग, अखिलेश भट्ट (25) निवासी श्रीनगर गढ़वाल, विनोद कुमार निवासी नगरासू, रुद्रप्रयाग को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने यशपाल दंपति, उनकी बेटी और अव्वल सिंह को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया।