हादसे में बस के उड़े परखच्चे, 8 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर से त्यूनी जा रही निजी बस जगाधरी-पांवटा-रोहड़ू-राजवन (जेपीआरआर) राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेड़िच पुल (थाना नेरुवा, हिमाचल) के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
इस हादसे में चालक समेत बस में सवार आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। पांच गंभीर घायलों को शिमला रेफर किया गया है।
हादसे का कारण सड़क की बदहाली और तंग मोड़ माना जा रहा है। बस में 21 लोग सवार थे। सीएम ने घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।
राजस्व पुलिस के अनुसार सुबह नौ बजे एक निजी बस विकासनगर से त्यूनी के लिए रवाना हुई। दोपहर करीब 2:45 बजे फेड़िच पुल से दो किमी आगे त्यूनी की ओर बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस के परखच्चे उड़ गए।
घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही एसडीएम त्यूनी एके पांडेय, तहसीलदार त्यूनी संगीता कन्नौजिया, नायब तहसीलदार माधोराम शर्मा, नायब तहसीलदार चकराता केडी जोशी के साथ नेरूवा (हिमाचल) के थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और शवों को बाहर निकाला गया।
हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
घायलों को पीएचसी नेरूवा और पीएचसी त्यूनी में भर्ती कराया गया। देर शाम नेरूवा में पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। उधर, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने हादसे के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।
मृतकों की सूची
मूरत सिंह पुत्र सीमा राम निवासी चौपाल हिमाचल
उनकी पत्नी रीना, पत्नी मूरत सिंह, हिमाचल
चालक किशन, निवासी मंडी चौक, विकासनगर
सरजीत विश्वास, गेट बाजार, त्यूनी
परमानंद जोशी, जगथान, चकराता
बस मालिक मनजीत सिंह, बाबूगढ़ विकासनगर
नेपाली मूल के एक युवक और एक साधू की पहचान नहीं हो सकी।
घायलों की जानकारी
घायलों की पहचान प्रियंका, सचिन, शक्ति तीनों पुत्र/पुत्री साहब सिंह राणा निवासी अटाल, दिनेश पुत्र कालू राम निवासी अणू, राकेश पुत्र सियाराम निवासी मुंधोल, बीन बहादुर निवासी नेपाल, श्याम सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी कुड्डू हिमाचल, रतन सिंह निवासी नेपाल, दयाराम निवासी जगथान, महेंद्र निवासी पिंगवा, शामली, साहिल, अनिता तीनों पुत्र/पुत्री स्वर्गीय सरजीत विश्वास निवासी गेट बाजार त्यूनी के रूप में हुई।