फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus fell into trench, 2 died.

गहरी खाई में समाई बस, दो की मौत, 21 घायल

Tue, 05 Jan 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Jan 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
bus fell into trench, 2 died.

कुरूड़ से गोपेश्वर आ रही बस घाट से करीब डेढ़ किमी की दूर सैतोली में अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में चालक और परिचालक समेत 23 लोग ही सवार थे।

कुरूड़ से डेली सर्विस की प्राइवेट बस मंगलवार सुबह सात बजे सवारियां लेकर गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। छह किमी चलने के बाद साढ़े सात बजे बस घाट बाजार पहुंची। यहां से भी करीब छह लोग बस में सवार हुए।

विज्ञापन

हादसे में बस के उड़ गए परखच्चे

bus fell into trench, 2 died.

आठ बजे बस गोपेश्वर के लिए निकली और करीब डेढ़ किमी चलने के बाद सैतोली में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस के परखच्चे उड़ गए।

इस दौरान उस्तोली (घाट) गांव निवासी गंभीर सिंह (55) पुत्र रतन सिंह और प्रेम सिंह (46) पुत्र परबल सिंह, ग्राम कुमारतोली (घाट) की बस के अंदर ही फंसने से मौत हो गई। जबकि बस में सवार अन्य सभी लोग छिटक कर बस से दूर जा गिरे। इससे उनकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed