फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand bus accident bus fell into ditch, many passenger killed

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत

Tue, 13 Mar 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Mar 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand bus accident bus fell into ditch, many passenger killed
bus fell into ditch - फोटो : amar ujala file photo

Bus Accident in Uttarakhand - अल्मोड़ा जिले से सल्ट तहसील में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों के मरने की सूचना आ रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह सल्ट तहसील के टोटाम में एक बस खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


हादसे में 12 लोगों के घायल होने की खबर है। 108 की मदद से घायलों को रामनगर भेजा गया है। बताया गया कि बस देघाट से रामनगर आ रही थी। जहां यह बस खाई में गिरी है वह स्थल रामनगर से 60 किमी. दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand bus accident bus fell into ditch, many passenger killed
108 एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

तहसीलदार प्रताप राम टम्टा के अनुसार बस सुबह पांच बजे रामनगर (नैनीताल) के लिए रवाना हुई थी। दुर्घटना सुबह तकरीबन पौने नौ बजे हुई।

बस में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। घायलों को रामनगर स्थित चिकित्सालय ले जाया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

बस देघाट से सुबह 4:30 बजे रामनगर के लिए रवाना हुई थी। करीब 8:15 पर बस खोलीघार में एक मोड पर 250 मीटर खाई में जा गिरी। 12 लोगों के शव खाई से निकाले गए, जबकि 14 घायलों का रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रशासन की टीम दुर्घटना के डेढ़ घण्टे बाद मौके पर पहुंची। जिस कारण लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा था। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू का काम किया गया।

दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Uttarakhand bus accident bus fell into ditch, many passenger killed
accident
वहीं चमोली के घाट-थराली मोटर मार्ग पर बांजबगड़ के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। तीनों को चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर चौकी पुलिस घाट ने मौके पर पहुंच कर घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती करा दिया है। जहां घायलों का उपचार चल जा रहा है।

ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में जख्मी दो लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि प्रभु पुत्र फूलचंद निवासी हाट बाजार, प्रतीतनगर को आपातकालीन 108 सेवा से घायलावस्था में अस्पताल लाया गया। जबकि राम स्वरूप निवासी चौदह बीघा को वैदिकनगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed