{"_id":"d07f51dda3b78e30870a91d1b16b8d19","slug":"bus-driver-was-busy-on-phone-at-accident-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर के फोन के शौक ने ली थी 16 की जान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर के फोन के शौक ने ली थी 16 की जान!
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर (श्रीनगर)
Updated Wed, 17 Sep 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के जुयालगढ़ में हुए बस हादसे की पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के वक्त ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था। कॉल डिटेल से इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
16 की हुई थी मौत
शनिवार को जुयालगढ़ के समीप हुई बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना की सबसे पहले सूचना जुयालगढ़ की पूर्व प्रधान लता ने 11 बजकर 27 मिनट पर कीर्तिनगर थाने में दी थी।
विज्ञापन
जाहिर है कि दुर्घटना इससे कुछ ही देर पहले हुई होगी। हादसे की जांच कर रही पुलिस टीम ने ड्राइवर की मोबाइल काल डिटेल निकाल ली है।
कॉल डिटेल में हुआ खुलासा
कीर्तिनगर कोतवाली के एसएसआई पीएस चौहान ने बताया कि काल डिटेल से पता चला है कि करीब 11:25 बजे ड्राइवर सुनील ने आखिरी बार मोबाइल से बात की थी।
28 सीटर इस बस में 34 लोग सवार थे। बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। घायल यात्रियों ने बस के ओवर स्पीड में होने की बात भी कही थी। इन सब तथ्यों को जोड़ा जाए तो बस चालक ने यातायात के सभी नियमों का उल्लघंन किया था।
विज्ञापन