फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus driver saved passengers life.

ब्रेक फेल होने से बारात की बस टकराई, 28 घायल

Sun, 07 Dec 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
bus driver saved passengers life.

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के गगवाड़स्यूं घाटी क्षेत्र में शनिवार को चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। तमलाग गांव से कल्जीखाल ब्लाक के बनेख मैड़ा गांव जा रही बारात की बस के ब्रेक फेल होने पर बेकाबू हुई बस को चालक ने चट्टान से टकराते हुए खाई में जाने से बचा लिया। बस के चट्टान से टकराने से 28 यात्री घायल हो गए। इनमें एक महिला को गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार बस शनिवार सुबह गगवाड़स्यूं पट्टी के तमलाग गांव से एक बारात को लेकर कल्जीखाल ब्लाक के बनेख मैड़ा गांव जा रही थी। बस में 32 बाराती सवार थे।
विज्ञापन


करीब 11 बजे कांसखेत के आगे गुरेतखाल के तीव्र ढलान पर पहुंचते ही बस के ब्रेक फेल हो गए। हादसे में बस अनियंत्रित हो गई। विपरीत परिस्थितियों में बस चालक स्यूंसी गांव निवासी दिनेश सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बेकाबू हो चुकी बस को सड़क को दाहिनी तरफ चट्टान से टकरा दिया। चट्टान से टकराने पर बेकाबू हुई बस रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई लेकिन 28 लोग घायल हो गए। सभी को 108 सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल ले जाया गया।

चालक ने किसी को नहीं होने दी खबर

bus driver saved passengers life.

घायलों में तमलाग निवासी विनोद नैथानी (35) पुत्र नत्थी राम नैथानी, विकास (35) पुत्र विनोद कुमार, कमल किशोर (28) पुत्र करण सिंह, सावित्री देवी (60) पत्नी कुंदन सिंह, रणजीत सिंह (68) पुत्र गोपाल सिंह, परमेश्वरी देवी (62) पत्नी रणजीत सिंह, अनिल नेगी (43) पुत्र रणजीत सिंह और अशोक को घंडियाल से पौड़ी जिला अस्पताल लाया गया है।

शेष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार सावित्री देवी के सिर में चोट आने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परमेश्वरी देवी का हाथ फ्रेक्चर हुआ है। सावित्री को छोड़कर अन्य घायलों को छुट्टी दे दी गई है। नायब तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि चालक की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गई।

तीव्र ढलान पर गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने बिना किसी को बताए बेकाबू गाड़ी को चट्टान से टकरा दिया जिससे सभी लोग सकुशल बच गए।
-बस में सवार पंकज नेगी, देहरादून

बस चालक ने सूझबूझ से बड़ी अनहोनी होने से बचा ली। गाड़ी में सवार लोगों को ब्रेक फेल होने का पता लग जाता तो अफरातफरी मच जाती।
-घायल रणजीत सिंह नेगी, निवासी तमलाग

दुर्घटना होते समय कुछ पता नहीं चल पाया। आंखें बंद हो गई थीं। बस चट्टान से नहीं टकराती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
-घायल परमेश्वरी देवी, निवासी तमलाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed