फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus Crushed Four Students and Fall into Ditch in uttarkashi

चार स्कूली बच्चों को टक्कर मारने के बाद खाई में गिरा वाहन, ड्राइवर और दो बच्चे हायर सेंटर रेफर

Fri, 24 Jan 2020 05:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Jan 2020 05:22 PM IST
सार

  • कोटधार गमरी से चिन्यालीसौड़ आ रहा था कार चालक
  • गंभीर घायल वाहन चालक और दो छात्रों को हायर सेंटर किया रेफर 

विज्ञापन
Bus Crushed Four Students and Fall into Ditch in uttarkashi
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के गमरी पट्टी क्षेत्र में एक अनियंत्रित वाहन चार स्कूली बच्चों को टक्कर मारने के बाद खड्डे में जा गिरा। हादसे में घायल बच्चों व वाहन चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने बचाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो बच्चों व वाहन चालक को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक अपनी कार से कोटधार गमरी से चिन्यालीसौड़ की तरफ आ रहा था। घोड़ाफाली (कोटधार बैंड) के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे चार स्कूली बच्चों को टक्कर मारते हुए करीब 100 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर 108 आपात एंबुलेंस से चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल छात्र राजेश राणा (10 वर्ष) पुत्र धर्म सिंह निवासी भड़कोट और उसके भाई केशव राणा (13 वर्ष) सहित वाहन चालक मोहित (19 वर्ष) पुत्र जगमोहन निवासी बादसी को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि भड़कोट निवासी दो अन्य स्कूली बच्चों रवीना (15 वर्ष) पुत्री कमल सिंह राणा और लोकेंद्र सिंह (12 वर्ष) पुत्र सोबन सिंह की प्राथमिक उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अरविंद लाल ने सीएचसी चिन्यालीसौड़ में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव बना हुआ है। यहां तक कि घायलों को देहरादून रेफर कर भेजी गई एंबुलेंस में न कोई चिकित्सक था और न ही कोई अन्य चिकित्सा कर्मी।

सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं है। इस कारण हादसे आदि आपात स्थितियों में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed