फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus accident in uttarakhand.

डंपर-बस में जबर्दस्त टक्कर, 3 की मौत, 12 घायल

Wed, 14 Jan 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
bus accident in uttarakhand.

दिल्ली से टनकपुर जा रही रोडवेज बस और डंपर की मंगलवार तड़के सितारगंज में हाईवे पर आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस सवार नेपाल की दो महिलाओं और बस ड्राइवर की मौत हो गई जबकि 12 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें तीन गंभीर घायलों को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे का कारण दोनों वाहनों के चालकों को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब चार बजे सितारगंज के कठंगरी गांव में टनकपुर हाईवे पर दिल्ली से आ रही रामपुर डिपो की रोडवेज बस (यूपी21एन-2990) और विपरीत दिशा से आ रहे उपखनिज से लदे डंपर (यूके06 सीए-6914) की भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों में दो नेपाली महिलाएं और बस ड्राइवर

bus accident in uttarakhand.

हादसे में बस सवार यात्री सुलतानपुर यूपी निवासी राकेश पाल (35) पुत्र गनीशंकर पाल, ग्राम लिम जिला बजांग नेपाल निवासी मैना देवी (45) पत्नी कर्णवीर बहादुर, बाजुरा छतरागाबिस नेपाल निवासी हिकमत (26) पुत्र शेर सिंह, उसकी पत्नी खीमा (22), पुत्री अस्मिता (6), बेटा अमरीश (4), योगराज (31) पुत्र खड़क बहादुर, लक्ष्मी (16) पुत्री जगत बहादुर, प्रेम (37) पुत्र बलवीर, उसकी पत्नी हीरा (35), हरि सिंह (28) और जगदीश (22) पुत्र नर बहादुर, उलधन नेपाल निवासी हिमल (28) पुत्र मन बहादुर और रोडवेज ड्राइवर ज्वालापुर रामपुर aनिवासी देव बहादुर थापा (28) घायल हो गए।

सभी को आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। यहां डॉ. जेसी शंखधर ने मैना देवी और खीमा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर देव बहादुर, हिमल, जगदीश और हरि सिंह को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही ड्राइवर देव बहादुर ने भी दम तोड़ दिया।

सूचना पर सितारगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजन लाल आर्य  मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस बीच, डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृत महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed