फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus accident in Shrinagar, 3 died, 35 injured.

श्रीनगर: खाई में समाई बस, तीन की मौत, 36 घायल

Mon, 19 Oct 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल) Updated Mon, 19 Oct 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
bus accident in Shrinagar, 3 died, 35 injured.

उत्तरकाशी से श्रीनगर आ रही बस टिहरी-मलेथा-श्रीनगर मार्ग पर जखंड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए। अधिकतर घायलों को सिर पर चोट है। 11 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इनमें चार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


31 लोगों का श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि बस में 40 लोग सवार थे। सांसद बीसी खंडूड़ी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह उत्तरकाशी से चली बस कीर्तिनगर से करीब 22 किलोमीटर दूर जखंड से पहले अमोली मोड़ में सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। बस के खाई में गिरते ही उसकी छत और सीटें उखड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की चीख पुकार सुन पहुंचे स्थानीय लोग

bus accident in Shrinagar, 3 died, 35 injured.

घायलों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग और जीआईसी जखंड के छात्र मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने घायलों को बस से निकालकर सड़क पर पहुंचाया। तब तक कीर्तिनगर के कोतवाल सीएस बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।

लोगों और पुलिस ने निजी वाहनों से घायलों को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

डेंगू वार्ड में भी शिफ्ट करना पड़ा घायलों को
मेडिकल कालेज के आकस्मिक विभाग में बेड की कमी देखते हुए कई घायलों को डेंगू वार्ड में भी शिफ्ट करना पड़ा। घायलों की संख्या अधिक होने से दो-दो घायलों को एक ही बेड पर लिटाया गया। इससे घायलों को दिक्कत हुई। टिहरी की जिलाधिकारी ज्योति खैरवाल भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पुलिस टीम को एंबुलेंस तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि रेफर करने की दशा में वाहन के लिए देरी न हो।

दुर्घटना के मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी

bus accident in Shrinagar, 3 died, 35 injured.

मृतक
-मोहन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह उम्र 53 वर्ष, निवासी श्रीकोट गंगानाली
-अरविंद चमोली (26) पुत्र जगदंबा चमोली निवासी श्रीकोट गंगानाली
-हर्षू लाल (52) पुत्र दर्शन लाल निवासी इंद्रलोक कालोनी उत्तरकाशी

हायर सेंटर रेफर किए गए घायल
राजेंद्र व व दिनेश गुसाईं (जीआईसी धारकोट),  वाहन चालक दिनेश राणा (धनारी, उत्तरकाशी), अमित (उत्तरकाशी)

अन्य घायल
धीरज सिंह (सरणा घुड़दौड़स्यूं), रजत कुमार व राजेश बनौत (वेस्ट पटेलनगर दिल्ली), राजेश चौधरी व उनकी पत्नी पुष्पा देवी (गोरखपुर यूपी), विनोद व उनकी पत्नी पार्वती देवी (डोबलिया टकोली), गंगोत्री (थलन उत्तरकाशी),  जोधा लाल (मगरो टिहरी), दीपेंद्र, समीर नेगी, गौरव, आयुष (जीआईसी धारकोट), कुशाल  (नगीना यूपी), रजत बंसल (देहरादून), श्यामू लाल (अमोली टिहरी), टिटूलाल व उनकी पत्नी लता देवी, बेटी निकिता व पुत्र संदीप  (डडुआ टिहरी), जितेश राज (कंसेण उत्तरकाशी), बलवीर सिंह (भैंगा टिहरी), आलम सिंह (भैंगा टिहरी), सुरेश शाह (इंद्रा कालोनी उत्तरकाशी), हयात सिंह नेगी (श्रीनगर), परिचालक  मुरारी लाल (दिखोली उत्तरकाशी), रविंद्रन (हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट) एवं पंकज दास, आत्माराम, शशोधर व चंद्रकांत शुक्ला (इस्कान मंदिर)। एक घायल किशन नेगी (कफल्डी ) प्राथमिक उपचार के बाद घर चला गया।

ओवर लोडिंग हो सकती है हादसे की वजह

bus accident in Shrinagar, 3 died, 35 injured.

जिस स्थान पर बस दुर्घटना हुई है, वहां सड़क काफी चौड़ी है। मौके की स्थिति देखने से लगता है कि बस मुड़ने के बजाय सीधे खाई की ओर चली गई। बस में 40 सवार थे जबकि बस 22 या 27 सीटर बताई जा रही है। ऐसे में हो सकता है कि ओवरलोडिंग और गति पर नियंत्रण न रख पाने से चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा हो। यदि बस झाड़ियों में नहीं अटकती और इसकी छत अलग नहीं होती तो हताहतों की संख्या बढ़ सकती थी। पुलिस वाहन चालक के होश में आने का इंतजार कर रही है।

जल्द मिली मदद
शघटनास्थल आवासीय बस्ती के पास होने से घायलों को तत्काल मदद मिल गई। जखंड सहित आसपास के गांव के लोगों और जीआईसी जखंड के छात्रों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। लोग झाड़ियों में रास्ता बनाते हुए घटनास्थल तक पहुंचे। उन्होंने खाई में गिरे लोगों को सड़क तक पहुंचाया। तब तक मदद के लिए वाहन भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed