फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus accident in rishikesh, 7 injured.

ऋषिकेश: सवारियों से भरी बस पलटी, 7 घायल

Thu, 19 Feb 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 19 Feb 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
bus accident in rishikesh, 7 injured.

ऋषिकेश के चीला-बैराज मार्ग पर टीजीएमओ की बस बेकाबू होकर पलट गई। शुक्र है बस मार्ग किनारे चीला शक्ति नहर में नहीं गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हुए हैं। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में कुल 15 लोग सवार थे।

बुधवार दोपहर डेढ़ बजे टीजीएमओ की बस घनसाली, टिहरी गढ़वाल से सवारियां लेकर पथरी, हरिद्वार जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस जैसे ही चीला-बैराज मार्ग पर जंगलात चौकी से आगे बढ़ी, तभी कुनाऊं गांव के पास बेकाबू होकर मार्ग पर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में अनूप सिंह (26) पुत्र चिरंजीलाल निवासी देवप्रयाग, अरविंद सिंह (23) पुत्र श्यामकरण चौहान निवासी नई टिहरी, राजेंद्र प्रसाद (53) पुत्र विश्वनाथ निवासी गूलर दोगी पट्टी, स्वामी संपूर्णानंद (71) पुत्र पीजी मुखर्जी निवासी आंध्रा आश्रम, ऋषिकेश, अभिषेक (12) पुत्र स्व. आनंद निवासी आरके मिशन, हरिद्वार, चालक साहूकार सिंह (52) पुत्र बचन सिंह निवासी चंबा, बस मालिक हिकमत सिंह रावत (57) पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम दिखोल, चंबा घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को 108 से भेजा गया अस्पताल

bus accident in rishikesh, 7 injured.

घायलों को 108 सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अभिषेक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया
मार्ग पर बस पलटने के बाद सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस से हरिद्वार रवाना किया। पुलिस ने बताया कि बस पहाड़ी की ओर पलटी। मार्ग के किनारे बह रही चीला शक्ति नहर में गिरती तो बड़ा हादसा होता।

बाइक सवार चोटिल
हरिद्वार बाईपास मार्ग पर आरटीओ के सामने तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर एक अन्य बाइक में सवार दौलत राम (33) पुत्र चैतराम और उत्तम सिंह राणा (34) पुत्र कुंदन सिंह निवासी गौशाला रोड, चौदहबीघा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक समेत फरार हो गया। घायल श्यामपुर से नटराज चौक की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed