ब्रेक हुए फेल, पहाड़ी से बस टकराकर बचाई 22 जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ से देहरादून जा रही बस के ब्रेक फेल होने पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टकराकर बस में सवार 22 लोगों की जान बचा ली। हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोट आई है।
सभी यात्री दो जनवरी से होने वाले राज्य युवा महोत्सव के लिए देहरादून में जा रहे थे। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
22 लोग थे बस में सवार
बस में सवार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महर ने बताया कि बुधवार को पिथौरागढ़ से देहरादून जाने के लिए रोडवेज की बस में 22 लोग सवार हुए। शाम करीब 5:30 बजे चंपावत से 29 किमी पहले अमोड़ी के पास ढलान में बस असंतुलित हो गई।
दूसरी बस से भेजे गए यात्री
ड्राइवर बसंत पांडेय ने ब्रेक फेल होने का अहसास होने पर बस को पहाड़ से टकराकर बस रोक ली। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की खरोंचे आई हैं।
ड्राइवर ने बस में आई खराबी की जानकारी निगम प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने करीब एक घंटे बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर यात्रियों को आगे बढ़ाया।
अमोड़ी क्षेत्र निवासी और जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा आदि ने यात्रियों का हालचाल जाना। लोगों में परिवहन निगम की घटिया सेवा को लेकर नाराजगी थी। कहा कि बस की हालत पहाड़ी रूट पर चलने लायक नहीं थी।