{"_id":"babda2668417818a7883da85a144ba79","slug":"bus-accident-in-nepal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपालः बस नदी में समाई, आठ शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपालः बस नदी में समाई, आठ शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
Updated Thu, 20 Nov 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी नेपाल के भैरो अंचल के जाजरकोट जिले में बृहस्पतिवार को यात्रियों से खचाखच भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर भैरो नदी में समा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक नदी से आठ शव निकाले जा चुके हैं। 10 घायलों को भी नदी से बाहर निकाला गया है। कुछ लोगों के नदी के तेज बहाव में बहने की आशंका है। बस में सभी यात्री नेपाल के नागरिक थे।
विज्ञापन
कुल 45 यात्री थे सवार
जाजरकोट के पुलिस अधीक्षक दिनेश मैलानी ने बताया कि यह बस जाजरकोट से सुरखेत को जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे धुरगांव के पास एक मोड़ पर बस असंतुलित होकर सीधे भैरो नदी में गिर गई। बस में कुल 45 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस की रेस्क्यू टीम ने शाम तक आठ शव नदी से निकाल लिए थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
नदी में बहने की आशंका
उन्होंने आशंका जताई कि कुछ यात्री नदी में बह गए होंगे। इस कारण रुकम और सल्यान जिले की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
मृतकों में अब तक किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के जिलों की पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।