{"_id":"69fe17f09950f8b3bc12f7cbbf28d101","slug":"bus-accident-in-nepal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में बस हादसा, 30 मरे, 41 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में बस हादसा, 30 मरे, 41 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
Updated Tue, 07 Oct 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के पश्चिमांचल के सेती अंचल के डोटी जिले में सोमवार दोपहर करीब दो बजे जोरायल से धनगड़ी जा रही यात्रियों से ठसाठस भरी बस 250 मीटर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
100 यात्री थे सवार
हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई और 41 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 100 यात्री सवार थे। ये सभी लोग दशहरा मनाने के बाद अपने काम पर लौट रहे थे।
विज्ञापन
डोटी के पुलिस प्रमुख भोजक साह ने बताया कि यह बस जोरायल-धनगड़ी मार्ग पर सतीवन के पास असंतुलित होकर खाई में लुढ़क गई।
छत पर बैठे थे लोग
उन्होंने बताया कि बस में क्षमता से ज्यादा सवारियां थीं। यहां तक कि छत पर भी लोग सवार थे। साह ने बताया कि डोटी से प्रहरी निरीक्षक दान बहादुर कार्की के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अभी तक किसी भी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है लेकिन बताया गया है कि ज्यादातर लोग डोटी, धनगड़ी, डडेलधुरा जिलों के निवासी थे।
डडेलधुरा से भी पुलिस की टीम मौके को रवाना हुई है। शाम को अंधेरा होने और बारिश के कारण राहत कार्य में बाधा पहुंच रही है।