बस पर गिरी चट्टान, दो लोगों की दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम साढे़ चार बजे चट्टान का एक हिस्सा बस की छत तोड़ते हुए बस के भीतर जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
घटना बदरीनाथ हाईवे पर बाजगांव के करीब हुई। इससे बस में सवार अन्य 14 सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति सामान्य है।
बुधवार को बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान से छिटके पत्थरों को एक वेगनआर में सवार यात्री रुककर साफ कर रहे थे। तभी जोशीमठ से कर्णप्रयाग जा रही बस भी यहां पहुंचकर रुक गई और बस के चालक-परिचालक हाईवे से पत्थरों को हटाने में जुट गए।
सीधे बस की छत पर आ गिरी चट्टान
यात्री रास्ते में पड़े पत्थरों के टुकड़ों को हटा ही रहे थे, इसी दौरान चट्टान का एक हिस्सा टूटकर खड़ी बस के ऊपर जा गिरा, जिसमें फ्रंट सीट पर बैठे उमट्टा कर्णप्रयाग निवासी गणेश प्रसाद (38) पुत्र नंद राम और कालेश्वर, कर्णप्रयाग निवासी पूर्ण सिंह (40) की मौके पर मौत हो गई।
वहीं पत्थर लगने से कुहेड़ निवासी सूरज डुंगरियाल (पुत्र आनंद डुंगरियाल) और सेम-डुंगरा निवासी सावित्री देवी (पत्नी आशा लाल) घायल हो गए।
हाईवे पर पत्थर हटाते हुए बस चालक उत्तरों, कर्णप्रयाग गांव निवासी कमल सिंह नेगी (पुत्र श्यालक सिंह) तथा वैगनआर चालक जोशीमठ के रविग्राम निवासी शिवेंद्र चौधरी (पुत्र ठाकुर लाल चौधरी) भी घायल हो गए।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 आपातकालीन वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।