फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus accident in badrinath highway.

उत्तराखंडः दो बसों की भीषण भिड़ंत, 35 यात्री घायल

Thu, 15 Jan 2015 04:13 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Jan 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
bus accident in badrinath highway.

रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ मार्ग पर सुमेरपुर के पास दो बसों की भिड़ंत होने 35 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को हुई इस दुर्घटना में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। घायल यात्री चमोली और बागेश्वर जिले के हैं। एक बस कुमाऊं के बागेश्वर से देहरादून आ रही थी। दूसरी बस ऋषिकेश से गोपेश्वर जा रही थी।
विज्ञापन


कार खाई में गिरी, चार घायल

बुधवार को त्यूनी-हनोल मोटर मार्ग पर मारुति कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे दून रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार

bus accident in badrinath highway.

जानकारी के अनुसार कार सुबह हनोल से सैंज के लिए चली। दस बजे कार झड़सूपानी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़।

घायलों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और 108 की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान चालक जितेंद्र (45) पुत्र मेजर सिंह, चरण सिंह (25) पुत्र दरबान सिंह, कमल सिंह (25) पुत्र राम चंद्र सभी निवासी सैंज और सुजैन सिंह (35) पुत्र जगत सिंह निवासी बास्तिल के रूप में हुई।

जहां सुजैन सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed