फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   burari case bhatia family funeral in haridwar

बुराड़ी केस: परिवार के 11 लोगों की अस्थियां हरिद्वार में की गई प्रवाहित

Tue, 10 Jul 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 10 Jul 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
burari case bhatia family funeral in haridwar
11 लोगों की अस्थियां हरकी पैड़ी पर गंगा में प्रवाहित की गई

एक जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी में एक साथ फांसी पर लटक कर जीवन लीला समाप्त करने वाले एक ही परिवार के 11 लोगों की अस्थियां हरकी पैड़ी पर गंगा में प्रवाहित की गई। मंगलवार को कुशावर्त घाट पर क्रिया और नारायणी का कर्मकांड संपन्न किया गया। मंगलवार को कुशावर्त घाट पर पहले दस पिंड व क्रियाकर्म और बाद में विस्तार से नारायणी कर्म संपन्न कराया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में बेहद चर्तित हुए बुराड़ी कांड में एक परिवार के 11 लोगों ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इन लोगों की अस्थियां पहले राजस्थान स्थित उनके पैतृक गांव ले जाई गई। सोमवार को तीन बजे परिवार में एक मात्र जीवित बचे दिनेश सिंह चुंडावत उर्फ भाटिया अपने परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे। वहां कुशावर्त स्थित अपने पुरोहित धीरज वशिष्ठ की गद्दी और परंपरागत बही देखी।
विज्ञापन


यहां से हरकी पैड़ी जाकर दिनेश सिंह ने अपनी माता नारायणी देवी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। दिनेश सिंह के बेटे प्रशांत सिंह ने चाचा भुवनेश सिंह, चाची सविता भाटिया, चाचा ललित सिंह भाटिया, चाची टीना भटिया, छोटे भाई धीरेंद्र व दुष्यंत सिंह, बहन नीतू व मोनू आदि की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। हरकी पैड़ी पर पुरोहित सूरज वशिष्ठ ने वैदिक विधान से कर्मकांड संपन्न कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed