{"_id":"6553bacf455bdee24d04844f","slug":"bullion-traders-have-not-learned-a-lesson-from-the-robbery-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-287246-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शहर की ज्वेलरी शॉप में न अलार्म सिस्टम, न ही सुरक्षा गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शहर की ज्वेलरी शॉप में न अलार्म सिस्टम, न ही सुरक्षा गार्ड
विज्ञापन
I30 से अधिक हैं शहर में ज्वैलरी शॉप- दून के ज्वेल्स शोरूम में डकैती की घटना के बाद भी सर्राफा व्यापारी नहीं ले रहे सबक, केवल एक शॉप में मिला सुरक्षा कर्मी,I
देहरादून के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती की घटना से सर्राफा व्यापारियों ने सबक नहीं लिया है। शहर की अधिकांश ज्वेलरी शॉप में अलार्म सिस्टम और सुरक्षाकर्मी नहीं है। कोतवाली पुलिस के चेताने के बाद भी सर्राफा व्यापारी घटना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश की सीमा विकासनगर से सटी हुई है। ऐसे में यहां बदमाशों के लिए लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार होना आसान है।
नौ नवंबर को बदमाश राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में करोड़ों के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। इतनी बड़ी घटना के बाद भी विकासनगर में सराफा व्यापारी लापरवाह बने हुए है। कोतवाली पुलिस ने घटना के बाद व्यापारियों को सुरक्षा इंतजाम के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे। मुख्य बाजार और उससे सटी गलियों में बड़ी व छोटी करीब 30 ज्वेलरी शॉप है। मंगलवार को ज्वेलरी शॉप की पड़ताल के दौरान सुरक्षा की चूक सामने आई। डाकपत्थर से लेकर मंडी चौक तक केवल कमल ज्वेलर्स के प्रतिष्ठान के बाहर ही सुरक्षाकर्मी नजर आया। जानकारी लेने पर पता चला कि प्रतिष्ठान में दो शिफ्टों में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। अन्य किसी भी दुकान में बाहर या भीतर सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आए। एक और चौकाने वाली बात यह पता चली कि अधिकांश ज्वेलरी शॉप में अलार्म सिस्टम नहीं लगे थे। हालांकि सभी दुकानों में बाहर और भीतर सीसीटीवी लगे थे और काम करते हुए पाए गए।
विज्ञापन
I
I
I
I
Iक्षेत्र की सभी ज्वेलरी शॉप का निरीक्षण किया गया है। संचालकों को दुकानों में कम से कम एक सुरक्षा गार्ड की तैनाती और अलार्म सिस्टम लगाने के लिए कहा गया है। संचालकों से डिस्पले काउंटर से केवल ग्राहक को सिलेक्टिव आभूषण ही दिखाने की अपील की गई है। बाजार में पुलिस गश्त भी बढ़ाया गया है।
I
I
I
Iभाष्कर शाह, सीओ, विकासनगरI