फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   builder using mdda name

बिल्डर कर रहे एमडीडीए के नाम का इस्तेमाल

Sun, 26 Jan 2014 01:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Jan 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
builder using mdda name

हरिद्वार रोड पर एक अपार्टमेंट के फ्लैटों की बिक्री एमडीडीए (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) के नाम पर की जा रही है। संबंधित बिल्डर ने इस संबंध में बड़े-बड़े विज्ञापन प्रकाशित कराए हैं। इसकी जानकारी होने पर एमडीडीए ने आपत्ति जताई है

विज्ञापन


साथ ही संबंधित बिल्डर को नोटिस भेजा है। एमडीडीए का कहना है कि यह योजना उसकी नहीं है। संबंधित बिल्डर जनता को एमडीडीए के नाम से भ्रमित कर रहा है।

लवाना नाम की कोई योजना नहीं
एमडीडीए के अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार रोड पर फारेस्ट लावाना नाम की एमडीडीए की कोई आवासीय योजना नहीं है। न ही फ्लैट की बिक्री के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि बिल्डर का कृत्य अवैधानिक, अनुचित और जनता को गुमराह करने वाला है। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

इस संबंध में संबंधित बिल्डर की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि फारेस्ट लावाना के नक्शे एमडीडीए से मान्यता प्राप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed