फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   budget session in uttarakhand assembly

ये 16 दिन आपके लिए होंगे मुश्किल भरे

Thu, 06 Feb 2014 10:36 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Feb 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
budget session in uttarakhand assembly

विधानसभा के आसपास रहने वाले और उधर के रास्तों से गुजरने वाले लोग गुरुवार से 16 दिन तक परेशान रहेंगे।

विज्ञापन


बैरिकेडिंग बनेंगी लोगों के रास्ते को मुश्किल
विधानसभा सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन के कारण लगाई गई बैरिकेडिंग लोगों के रास्ते को मुश्किल बना देगी। कुछ को घूमकर आना-जाना पड़ेगा तो कुछ को पैदल चलना पड़ेगा। बहुतेरे को बैरिकेडिंग से गुजरना होगा तो अधिकतर को नाले-नालियां फांदनी पड़ेंगी।

सबसे अधिक परेशानी आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को होगी। इनके लिए स्कूल आना-जाना किसी मैराथन से कम नहीं होगा। इस क्षेत्र के दुकानदारों के कारोबार भी प्रभाव पड़ेगा। बाहर से आने वाले लोगों को भी होगी परेशानी। बिना कप्तान के सत्र की सुरक्षा पुलिस के लिए चुनौती बनी है।
विज्ञापन


गुरुवार 6 फरवरी से शुरू होने वाला बजट सत्र 20 फरवरी तक चलेगा। वीआईपी मूवमेंट और जुलूस प्रदर्शनों की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने विधानसभा के आसपास छह जगह बैरिकेडिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगी हैं बैरिकेडिंग
बुधवार को पुलिस ने प्रगति विहार के समीप हरिद्वार रोड, रिस्पना तिराहा, डिफेंस कॉलोनी रोड, प्रसार भारती के सामने हरिद्वार बाईपास, जोगीवाला और शास्त्रीनगर में हरिद्वार रोड पर बैरिकेडिंग लगाना शुरू किया।

प्रगति विहार के समीप हरिद्वार रोड और रिस्पना तिराहे पर बैरिकेडिंग करते समय सुबह 11 बजे से जाम लगने लगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों की कमी से जाम बढ़ने लगा।

दोपहर 12 बजे के करीब हरिद्वार रोड पर धर्मपुर से लेकर जोगीवाला और बाईपास रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस वाले भेजकर यातायात संभालने की कोशिश की गई।

करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो पाया। इसके बाद प्रभारी एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बैरिकेडिंग लगाने का काम रोकने के निर्देश दिए। अब रात को फिर बैरिकेडिंग का काम शुरू किया गया।

धरना प्रदर्शन के समय ही डायवर्ट होगा रूट
धरना-प्रदर्शन की स्थिति में जब जरूरी होगा तभी रूट डायवर्ट किया जाएगा। सामान्य स्थिति में लोगों को रोजाना की तरह आने-जाने दिया जाएगा।

बिना अधिकृत प्रवेश पत्र के किसी को भी विधानसभा परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा। यह निर्देश पुलिस के आला अधिकारियों ने पुलिस के जवानों को दिया है। सभी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी कार्ड साथ रखेंगे।

खुफिया विभाग भी अलर्ट
पुलिस अधिकारियों ने एलआईयू को भी अलर्ट किया है। बैठक में पिछले सत्र में रुद्रपुर दंगों के वांछित भाजपा विधायक राजकुमार ठकुराल के विधानसभा में पहुंचकर साइन कर लौटने के मामले पर भी चर्चा हुई। एलआईयू को भी इस तरह के मामलों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।


जान लें रूट प्लान
शहर से रिस्पना की ओर जुलूस जाने पर
- आराघर से हरिद्वार जाने वाला यातायात नेहरू कालोनी फव्वारा चौक से रिंग रोड, पुलिया नंबर छह से जोगीवाला भेजा जाएगा।
- धर्मपुर चौक से रिस्पना की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जो पुरानी बाईपास चौकी से रिस्पना की तरफ भेजा जाएगा।
- रिस्पना से धर्मपुर आने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार बाईपास की ओर भेजा जाएगा। जो अजबपुर, मोथरोवाला, पुरानी बाईपास चौकी से धर्मपुर की ओर डायवर्ट होगा।
- आईएसबीटी से हरिद्वार जाने वाले वाहन पुरानी बाईपास चौकी से, बंगाली कोठी-दूधली मार्ग से होकर निकलेंगे।

जोगीवाला की ओर से जुलूस आने पर
- जुलूस को शास्त्रीनगर बैरियर पर रोक दिया जाएगा। हरिद्वार से आने वाले सभी वाहनों को रिंग रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
- आईएसबीटी की ओर से हरिद्वार जाने वाले ट्रैफिक को पुरानी बाईपास चौकी से दूधली मार्ग पर भेजा जाएगा।
- धर्मपुर चौक और आराघर की ओर से हरिद्वार की ओर जाने वाले यातायात को नेहरू कालोनी फव्वारा चौक से छह नंबर पुलिया से जोगीवाला निकाला जाएगा।

बाईपास रोड से जुलूस आने की स्थिति में
जुलूस को बाईपास रोड पर रोक दिया जाएगा। पुरानी बाईपास चौकी और रिस्पना पुल से जुलूस को डायवर्ट किया जाएगा।

यह रहेगी पुलिस व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक -2, सीओ-7, थाना प्रभारी-15, सब इंस्पेक्टर -40, महिला एसआई-14, हेड कांस्टेबल-10, कांस्टेबल-153, महिला कांस्टेबल- 52, पीएसी- 4 कंपनी। इसके अलावा रिजर्व में भी पुलिस बल लाइन में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed