{"_id":"fdf2719edcb6446c98b45481d572976d","slug":"budget-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट लैप्स हुआ तो जान लेने की धमकी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट लैप्स हुआ तो जान लेने की धमकी!
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Apr 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बजट लैप्स होने पर दून अस्पताल में तैनात एक बाबू ने अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
बाबू के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके निलंबन के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक से संस्तुति भी की गई है। पिछले वित्त वर्ष में शासन से अस्पताल के कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लगभग पांच लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन
31 मार्च की रात आठ बजे लेखा विभाग के बाबू जीपी बडोनी ने फाइल हस्ताक्षर के लिए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल के पास भेजी। बडोनी ने कहा कि साढ़े आठ बजे तक फाइल महानिदेशालय नहीं पहुंची तो रकम लैप्स हो जाएगी। लेकिन डॉ. असवाल ने बिना कागजों के जांच किए हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि बजट लैप्स होने पर एक अप्रैल को दोपहर पौने एक बजे बडोनी डॉ. असवाल के केबिन में पहुंचे और गालीगलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों को बुलाकर बडोनी को घर छोड़ा गया। तब से बडोनी अस्पताल के एक अन्य वरिष्ठ डाक्टर से भी मोबाइल पर गालीगलौज कर रहा था।
शिकायत के अनुसार, तीन अप्रैल को भी बडोनी ने शराब के नशे में मोबाइल पर डॉ. असवाल को गालियां बकते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर डा. असवाल ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।
बडोनी आधे घंटे में सभी बिलों पर हस्ताक्षर का दबाव डाल रहे थे, जो संभव नहीं था। उन्हें भविष्य में समय से बिल लाने की ताकीद भी दी। बाबू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। अनुशासनहीनता पर निलंबन की संस्तुति भी स्वास्थ्य महानिदेशक से की है।
- डॉ. आरएस असवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक