{"_id":"5d44859d8ebc3e6cfa3bfec0","slug":"budget-is-limited-give-required-work-priority-dehradun-news-drn314960653","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सीमित है, जरूरी कामों को दें वरीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सीमित है, जरूरी कामों को दें वरीयता
विज्ञापन
नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक मौजूद पार्षद।
देहरादून। वार्डों में विकास कार्यों के लिए बड़े-बड़े बजट का प्रस्ताव देने पर मेयर ने पार्षदों को नसीहत दी है। मेयर ने पार्षदों से कहा है कि फिलहाल 20-20 लाख के कामों को स्वीकृति मिली है। लिहाजा, इसी बजट में जरूरी कामों को तरजीह देकर प्रस्ताव बनाएं।
दरअसल, नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में सभी वार्डों में 20-20 लाख रुपये के विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत किया गया था। नियमानुसार वार्डों में विकास कार्यों के लिए पार्षद को ही इस्टीमेट के साथ प्रस्ताव देने होते हैं। ऐसे में कई पार्षदों ने 30 से 45 लाख तक के प्रस्ताव दे दिए हैं। बृहस्पतिवार को इस संबंध में मेयर सुनील उनियाल गामा ने सभी पार्षदों की बैठक बुलाई थी। मेयर ने पार्षदों से कहा कि बजट सीमित है, लिहाजा बेहद जरूरी कामों के प्रस्ताव ही दें। मेयर ने लोगों की समस्याओं वाले कार्यों के प्रस्ताव वरीयता से देने को कहा है।
प्रत्येक वार्ड को मिलेगी फॉगिंग मशीन
मेयर सुनील उनियाल गामा ने प्रत्येक वार्ड में कूड़ा उठान की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी वार्डों में दो-दो हाथ रिक्शा, दो-दो ठेलियां उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर वार्ड के लिए फॉगिंग मशीन खरीदने के आदेश दिए हैं।