फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   budget for uttarakhand

जेटली के पिटारे से उत्तराखंड को क्या मिला?

Fri, 11 Jul 2014 11:24 AM IST
सुधाकर भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
सुधाकर भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Jul 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
budget for uttarakhand

वित्त मंत्री अरुण जेटली का बजट पिटारा उत्तराखंड के लिए थोड़ी मायूसी, थोड़ी राहत लेकर आया है। केदार आपदा के बाद पुनर्निर्माण की बाट जोह रहे राज्य को इस मद में निराशा हाथ लगी है, अलबत्ता केदारनाथ सुंदरीकरण के लिए धन की व्यवस्था से थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


वन रैंक, वन पेंशन के लिए एक हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था पूर्व फौजियों की बहुलता वाले प्रदेश में राहत की खबर लेकर आया है। बजट प्रदेश की ग्रीन बोनस की मांग पर खामोश है।
विज्ञापन


अगर बजट को समग्रता से देखें तो इसके प्रावधान से मुल्क के दूसरे हिस्सों की तरह उत्तराखंड को भी फायदा होगा।

चरमराती पर्यटन व्यवस्था को नहीं मिला सहारा

budget for uttarakhand

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय 2003 में प्रदेश को मिले औद्योगिक पैकेज की दोबारा शुरुआत की उम्मीद भी खत्म हो गई है।

उत्तराखंड के वाजपेयी सरकार की ओर से घोषित औद्योगिक पैकेज 2014 तक के लिए था लेकिन इसे 2010 में ही समाप्त कर दिया गया था लेकिन पैकेज की बदौलत प्रदेश में दस साल में पूंजी निवेश करीब 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा था।

पर्यटन के घोषित पांच सर्किट में उत्तराखंड को शामिल न किए जाने से मायूसी हाथ लगी है। आपदा से पर्यटन को करीब 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

लेकिन बजट से इसकी भरपाई नहीं हो पाई। बजट में जल विद्युत ऊर्जा का जिक्र नहीं है जो ऊर्जा प्रदेश के लिए एक झटका है।

लघु एवं मध्यम दर्जे के उद्दोगों के लिए खुशखबरी

budget for uttarakhand

नई व्यवस्था के तहत लघु एवं मध्यम दर्जे के उद्योगों के क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपये के फंड से प्रदेश को जरूर फायदा हो सकता है। बल्ब उद्योग, रुड़की सर्वे उपकरण आदि को इससे सहारा मिलेगा।

देहरादून में डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल की स्थापना से प्रदेश में बैंकिंग सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा हिमालयी राज्यों के खास खेलों को बढ़ावा देने की घोषणा से भी उत्तराखंड के पर्यटन सेक्टर को राहत की संभावना नजर आ रही है।

केदारनाथ में नदी के मुहाने और हरिद्वार में घाटों के सौंदर्यीकरण की घोषणा राहतभरी है। हिमालयी अध्ययन केंद्र से देहरादून की देश और दुनिया के मैप पर होगा। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से 87 फीसदी असिंचित क्षेत्रों वाले पहाड़ में कुछ सहूलियतों की उम्मीद है।

इसी तरह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, योजना से पहाड़ी जिलों में तेजी से कम हो रहे लिंगानुपात पर अंकुश लगाने के लिए धन की व्यवस्था हो सकेगी।

विज्ञापन

इन योजनाओं से होगा फायदा

budget for uttarakhand

सीमांत क्षेत्रों में रेलवे नेटवर्क के विकास के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की गई है। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए अलग से बजट की व्यवस्था भी हो सकेगी।
नेशनल हाइवे अथॉरिटी के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था करने से उत्तराखंड के स्टेट हाईवे के विस्तार के लिए धन की व्यवस्था हो सकेगी।

600 नए सामुदायिक रेडियो केंद्रों की स्थापना की घोषणा से भी उत्तराखंड को फायदा मिलेगा। आपदा प्रभवित क्षेत्रों में मंदाकिनी की आवाज, कुमाऊं वाणी जैसे रेडियो केंद्र सफल रहे हैं।
जलवायु परिवर्तन के तहत 100 करोड़ रुपये का नेशनल एडाप्शन फंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed