{"_id":"3f0932a1469001259b87f29cedc3ef98","slug":"budget-for-sarva-shiksha-abhiyan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व शिक्षा अभियान के बजट में 88% कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व शिक्षा अभियान के बजट में 88% कटौती
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 Sep 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार के शिक्षा बजट को केवल 22 प्रतिशत पास किया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बजट के लिए राज्य की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में केंद्र ने 88 फीसदी की कटौती कर दी है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल दुर्दशा का शिकार
शिक्षा सत्र 2014-15 के लिए 174 करोड़ 23 लाख रुपये का प्रस्ताव प्रदेश ने केंद्र को भेजा था, लेकिन केंद्र सिर्फ 39 करोड़ 6 लाख रुपये की मंजूरी दी है। प्रदेश के सरकारी स्कूल दुर्दशा का शिकार हैं। हल्की बारिश में तमाम स्कूलों की छत टपकने लगती है।
विज्ञापन
वहीं, 300 से अधिक स्कूलों के पास भवन नहीं है। स्कूलों की मरम्मत कर 192 स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय, 165 में रैंप और अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए केंद्र को भारी भरकम बजट भेजा गया था।
विज्ञापन
इससे प्रदेश में छोटे बड़े कुल 4990 काम होने थे, लेकिन केंद्र ने प्रस्ताव में कटौती कर दी है। जाहिर है कि इस सत्र में भी बच्चों और मुसीबतों का साथ बना रहेगा। देहरादून में ही वर्ष 2012-13 के निर्माण कार्यों के कई बिल अटके हैं। पिछली देनदारी नहीं हो पाई है।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत इस बार पिछले सत्र के मुकाबले ज्यादा बजट मिला है। बजट कितना देना है, यह केंद्र सरकार पर निर्भर करता है। हम तो जानबूझकर अधिक से अधिक बजट का प्रस्ताव बनाकर भेजते हैं।
- एस राजू, अपर मुख्य सचिव
आरटीई की फीस भूला केंद्र
आरटीई लागू होने के बाद वर्ष 2011 में प्रदेश भर में गरीब परिवारों के हजारों बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला तो करा दिया गया, लेकिन बच्चों की फीस जमा नहीं हो पाई है।
यह फीस केंद्र की ओर से जमा की जानी थी। यही वजह है कि अब पब्लिक स्कूल बच्चों के दाखिले को तैयार नहीं हैं। एक अनुमान के मुताबिक दून में ही 10 करोड़ रुपये की फीस बकाया है।