फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   budget and ex army man

बजट में PC ने दिया पूर्व सैनिकों को तोहफा

Tue, 18 Feb 2014 09:36 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Feb 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
budget and ex army man

केंद्रीय बजट में पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू होने से प्रदेश से लगभग डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों को फायदा पहुंचेगा जो वर्ष 2006 से पूर्व रिटायर हुए हैं।

विज्ञापन


बजट प्रावधान होने के बाद पूर्व सैनिकों को उम्मीद है कि अब उनकी लंबे समय से चल रही मांग पूरी होगी। हालांकि वन रैंक वन पेंशन एक अप्रैल 2014 से लागू करने पर पूर्व सैनिक आपत्ति जता रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इसे 1 जनवरी 2006 से लागू किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं बजट में मात्र पांच सौ करोड़ का प्रावधान पूर्व सैनिकों को चुनावी स्टंट प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के सैनिक की शहादत पर दस लाख
प्रदेश सरकार ने राज्य के सैनिक और अर्द्धसैनिक बलों के जवान की शहादत पर दस लाख रुपए सम्मान राशि के रूप में पीड़ित परिवार को देने का फैसला किया है। मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि सरकार शीघ्र ही इसकी घोषणा करेगी।

उन्होंने बताया कि सैनिक की विधवा और उनके बच्चों से संबंधित कई योजनाओं में मिलने वाली राशि हाल ही में बढ़ाई गई है। प्रदेश के अर्द्धसैनिक बलों को भी इसका लाभ मिलेगा।

सरकार ने हाल ही में सैनिक की विधवा के पुनर्विवाह के लिए दी जाने वाली 50 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए किया था। इसके अलावा शहीद सैनिकों के बच्चों को स्नातकोत्तर तक छात्रवृत्ति दी जा रही है।

पूर्व सैनिकों के वन रैंक वन पेंशन देने का फैसला सरकार को एक जनवरी 2006 से लागू करना चाहिए था। हम कई बरसों से इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व सैनिक अपनी मांग जारी रखेंगे।

लेफ्टिनेंट जरनल (रि) ओपी कौशिक

हम सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन जिस तरह से केवल पांच सौ करोड़ रुपये वन रैंक वन पेंशन के लिए बजट में रखे गए हैं उससे यह चुनावी घोषणा लगती है।
ब्रिगेडियर (रि) केजी बहल, एक्स सर्विस लीग

लंबे समय से वन रैंक वन पेंशन का इंतजार कर रहे सैनिकों की मांग यूपीए सरकार ने पूरी की है। पूर्व सैनिकों के हितों में उठाया कदम सराहनीय है।
कैप्टन (रि) बलबीर सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed