फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget 2020: Working Women want rebate in tax and and Housewives Hope for Cheap ration

Budget 2020: महिलाओं की उम्मीद, टैक्स स्लैब में मिले छूट और रोजमर्रा की चीजें हों सस्ती

Sat, 01 Feb 2020 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Feb 2020 10:15 AM IST
सार

  • रोजमर्रा की चीजें सस्ती होनी चाहिए, कामकाजी महिलाओं को टैक्स स्लैब में छूट की जताई उम्मीद 

विज्ञापन
Budget 2020: Working Women want rebate in tax and and Housewives Hope for Cheap ration
Budget 2020: महिलाओं की उम्मीद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से देश की महिलाओं ने काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। खासकर रसोई और रोजमर्रा की वस्तुओं में कोई अतिरिक्त बोझ न झेलना पड़े, इसकी महिलाएं उम्मीद कर रही हैं। इनका कहना है कि दाल, सब्जी, रसोई, तेल, साबुन के दामों में कमी आनी चाहिए।

विज्ञापन


ताकि घर का खर्च आसानी से चल सके । वहीं कामकाजी महिलाएं टैक्स स्लैब में छूट की उम्मीद भी कर रही हैं। स्कूली बजट, निर्भया फंड की बढ़ोत्तरी के साथ ही महिलाएं रोजगार के अवसर की उम्मीद भी बजट से कर रही हैं।
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण के लिए इस बजट में ठोस प्रावधान किया जाना चाहिए। निर्भया फंड को बढ़ाना चाहिए। स्कूली बजट में कटौती हो रही है, जो नहीं होना चाहिए। मनरेगा के माध्यम से कईं महिलाओं को रोजगार मिला है, इसे बंद करने की बजाय प्रभावी तरीके से लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंदु नौडियाल, गृहणी और सामाजिक कार्यकर्ता 

इनकी ये हैं उम्मीदें

महिलाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या घर चलाने की है। सरकार को ऐसे प्रावधान करने चाहिए, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं दाल, चीनी, तेज साबुन, चावल सब्जी, गैस के दामों पर अंकुश लगे। जिससे कि वह अपना घर आसानी से चला पाए और कुछ बचत कर सके।
-बीना तड़ियाल, गृहणी 

बच्चों को पढ़ाना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह एजुकेशन के लिए कुछ ठोस प्रावधान करें। फीस, किताबों की कीमत पर अंकुश लगाने के लिए कुछ प्रावधान करें। इसके साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान के लिए बजट में प्रावधान होना चाहिए।
-रामेश्वरी रतूड़ी  

बढ़ती महंगाई ने महिलाओं को पूरा बजट बिगाड़ दिया है। इसलिए बजट में महंगाई कम करने के लिए खास प्रावधान किए जाने चाहिए। रसोई गैस, दालों, सब्जियों के दामों में वृद्धि पर अकुंश लगाने के लिए सरकार को बजट में व्यवस्था करनी चाहिए।
-आशा नौडियाल

कामकाजी महिलाओं के लिए बजट में कुछ न कुछ प्रावधान होना चाहिए। वेतन वृद्धि साथ ही महिलाओं को टैक्स में और अधिक छूट होनी चाहिए। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए के साथ ही रोजगार के अवसर उत्पन्न हो इसके लिए प्रावधान होना चाहिए।
-गुड्डी देवी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed