फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BSP released 13 star campaigners list for Uttarakhand By-Election 2024 Mayawati will come to campaign Manglaur

Uttarakhand By-Election: BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची; आकाश आनंद की वापसी, मायावती भी करेंगी प्रचार

Sat, 22 Jun 2024 05:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Jun 2024 05:05 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती भी मंगलौर में प्रचार करने आएंगी। बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। इस सूची में एक बात गौर करने वाली है कि मायावती के बाद आकाश आनंद का नाम है। इसे राजनीतिक विशेषज्ञ आनंद की वापसी के तौर पर देख रहे हैं।

विज्ञापन
BSP released 13 star campaigners list for Uttarakhand By-Election 2024 Mayawati will come to campaign Manglaur
आकाश आनंद और मायावती - फोटो : एएनआई

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा उप-चुनाव के लिए 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती सहित आकाश आनंद और अन्य लोग पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। लिस्ट में बड़ा नाम भतीजे आकाश आनंद का है। जिन्हें लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मायावती ने पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था लेकिन एक बार फिर उनके नाम से यह साफ हो गया है कि पार्टी में उनकी वापसी अब तय हो गई है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakahnd News: आवासीय प्रोजेक्टों की धीमी रफ्तार, 500 में 387 अधूरी, इंतजार बना खरीदारों की मजबूरी

विज्ञापन

वहीं बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। मंगलौर सीट से बसपा ने पार्टी की ओर से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को ही टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 40 स्टार प्रचारक दोनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यह सूची जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed