फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bsp leader bhagwan singh hate speech against ramdev.

मुसीबत में रामदेव के सिर पर इनाम रखने वाले 'भगवान'

Fri, 05 Dec 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Dec 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
bsp leader bhagwan singh hate speech against ramdev.

हरिद्वार की एक कोर्ट ने योगगुरु बाबा रामदेव का सिर लाने पर एक करोड़ का इनाम देने का ऐलान करने वाले बसपा नेता भगवान सिंह चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कनखल पुलिस को दिए हैं। मामला छह माह पुराना है।

विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हरिद्वार के एक अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए ये आदेश दिए हैं।

चार मई को पंजाब के होशियारपुर में बसपा नेता भगवान सिंह चौहान ने एक सभा को संबोधित करते हुए योगगुरू बाबा रामदेव के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। भगवान सिंह ने भरी सभा में यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि रामदेव का सिर लाने वाले शख्स को वे करोड़ का इनाम देंगे।

विज्ञापन

कोर्ट ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

bsp leader bhagwan singh hate speech against ramdev.

देश भर में बसपा नेता के भड़काऊ बयान को लेकर हंगामा मचा था। जम्मू कश्मीर प्रदेश के बसपा प्रभारी भगवान सिंह चौहान के ऐलान को लेकर कनखल के गांव जगजीतपुर निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार भदौरिया ने कोर्ट का दरवाजा खटाखटाया था।

कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया था कि बसपा नेता की सोच से देश में भय का माहौल है। उन्होंने एक वर्ग को जघन्य अपराध के लिए उकसाने जैसा कार्य किया है। जो देश की संविधान के मर्यादा के खिलाफ है और देश की जनता को अपराध के लिए भड़काना भी सीधे सीधे अपराध है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने एसओ कनखल को बसपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed