फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BSP condition in lok sabha election

बसपा को भुगतना पड़ेगा बिखराव का खामियाजा

Tue, 25 Mar 2014 11:20 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Mar 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
BSP condition in lok sabha election

लोकसभा 2014 में बिखराव के दौर बसपा का निकल पाना भी मुश्किल होता जा रहा है। बसपा विधायक दल दो धड़ों में बंट ही चुका है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश बसपा से निलंबित

बसपा के लिए विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश भी बसपा से निलंबित है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में पार्टी को इस बिखराव का खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के लिए बसपा की चुनौती कई स्थानों पर रही है। बसपा ने 2004 के लोकसभा चुनाव में 6.77 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। पर 2009 मत प्रतिशत के लिहाज से बसपा के लिए उर्वर साबित हुआ था।
विज्ञापन


बसपा को इस चुनाव में 15.29 प्रतिशत वोट मिले थे। बसपा का यह प्रदर्शन कांग्रेस और भाजपा के बाद प्रदेश में अन्य दलों से बेहतर था। बसपा ने पांच संसदीय सीटों में से चार पर बेहतर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी में 2009 में मिले थे 12.73 प्रतिशत वोट
खासकर तब जब बसपा को हरिद्वार और उधमसिंहनगर तक ही सीमित माना जा रहा है। पर 2009 में बसपा का टिहरी में भी प्रदर्शन बेहतर रहा। इस दल ने टिहरी में 2009 में 12.73 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।

इसी तरह हरिद्वार में बसपा को 23 और नैनीताल में 19 प्रतिशत वोट मिले थे। पर इस बार का चुनाव बसपा के लिए भी टेड़ी खीर साबित होने जा रहा है।

बसपा में हुआ बिखराव फिलहाल दूर होने का नाम लेता नहीं दिख रहा है। ठीक चुनाव से पहले ही दो फाड़ होने से पार्टी का चुनाव भी प्रभावित होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed