फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bsnl network problem

'BSNL का नंबर है तो इस समय नहीं लगेगा'

Mon, 08 Dec 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Dec 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
bsnl network problem

अगर आप बीएसएनएल नेटवर्क ग्राहक हैं तो सुबह 11 बजे और शाम को 3 बजे कॉल न करें। दोनों वक्त नेटवर्क में सबसे ज्यादा कंजेशन रहता है। बीएसएनएल की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बीएसएनएल अफसरों ने ग्राहकों की नेटवर्क से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करने का दावा किया।

विज्ञापन


सीजीएम पीके शुक्ल ने सोमवार दोपहर बाद राजपुर रोड स्थित एक कांपलेक्स में पत्रकारों से बात-चीत की। बताया कि प्रीपेड मोबाइल सेवा के अंतर्गत ग्राहकों को 50 एमबी मुफ्त डाटा की सुविधा दी है।
विज्ञापन


इसकी वैधता 30 दिन रहेगी। 100 और 200 रुपए के टापअप से हर रिचार्ज पर 50 एमबी डाटा सात दिन के लिए मुफ्त मिलेगा। इसकी वैधता 7 दिन की है। 84 रुपए के स्पेशल टैरिफ वाउचर का उपयोग करने पर सभी एसटीडी कॉल 35 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज होगी। इसकी वैधता 84 दिन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फ्री टाक टाइम स्कीम भी दी गई है। मंगलवार 9 दिसंबर समेत नियत दिनों में ग्राहक निर्धारित रिचार्ज पर फुल टाक टाइम सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जो इस तरह है-

100 रुपए-14, 23 दिसंबर, 2014 और 10 फरवरी 2015
110 रुपए-12 जनवरी, 2015
120 रुपए-24 फरवरी, 2015
200 रुपए-16 दिसंबर, 2014
300 रुपए-27 जनवरी, 2015

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed