फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bsnl employees on strike.

बीएसएनएल कर्मी भी हड़ताल पर, यह हैं मांगें

Wed, 02 Sep 2015 01:13 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Sep 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
bsnl employees on strike.

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुधवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारी भी देशव्यापी हड़ताल पर हैं। 12 सूत्री मांगों को पूरा करवाने के लिए उत्तराखंड में बीएसएनएल कर्मी हड़ताल पर चले गए।

विज्ञापन


उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में कतई गंभीर नहीं है। एक दिवसीय हड़ताल में बीएसएनएलईयू, एनएफटीई बीएसएनएल, एनएफटीओ बीएसएनएल सहित तमाम ट्रेड यूनियनें शामिल हैं।
विज्ञापन


यह है मांगें
- सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली के माध्यम से मूल्यवृद्धि पर रोक लगाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। वस्तु बाजार में सट्टेबाजी के व्यापार पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोजगार पैदा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
- बिना अपवाद बुनियादी श्रम कानूनों को सख्ती से पालन और श्रम कानूनों के उल्लंघन के लिए सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
- सभी मजदूरों के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा कवच दिया जाए।
- न्यूनतम मजदूर जनता के लिए प्रावधान के साथ 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाए।
- स्थायी काम में ठेकेदारी पर रोक लगे। ठेका मजदूरों को समान और उसी तरह के काम के लिए नियमित मजदूरी के बराबर वेतन और लाभों का भुगतान हो।
- ट्रेड यूनियनों को आवेदन सौंपने की तिथि से 45 दिन के भीतर अनिवार्य पंजीकरण और आईएलओ कन्वेंशन सी 87 और डी 98 की फौरन पुष्टि हो।
- श्रम कानून संशोधनों को रोका जाए।
- रेलवे, बीमा और प्रतिरक्षा में एफडीआई रोका जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed