{"_id":"c6a5d6dbd60b337bab0d0b323f153624","slug":"bsnl-connectivity-in-hill-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दुर्गम इलाकों में मोबाइल कनेक्टीविटी बढ़ाई जाए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दुर्गम इलाकों में मोबाइल कनेक्टीविटी बढ़ाई जाए'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में संचार नेटवर्क को मजबूत करते हुए मोबाइल कनेक्टीवीटी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
बीजापुर गेस्ट हाउस में बीएसएनएल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि धारचूला सहित पर्वतीय दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क को सुदृढ़ किए जाने की जरूरत है।
श्रीनंदा राजजात यात्रा व कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान कनेक्टीविटी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार की योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित जिले विशेषकर चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रपयाग एवं उत्तरकाशी में दूरसंचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष मोबाइल सेवा को और प्रभावी ढंग से सुदृढ़ करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
इसमें विशेषकर धारचूला में 04 अतिरिक्त वी.सैट स्थापित करने करने के भी निर्देश दिये। चमोली, लोहाजंग, वाण तथा नंदा राजजात यात्रा मार्ग तथा कैलाश मानसरोवर मार्ग पर अतिरिक्त टावर स्थापित करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य सचिव सुभाष कुमार, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी रविनाथ रमन व बीएसएनएल के अधिकारी उपस्थित थे।