{"_id":"eb96829b1907930a19b2aa24e8797ebc","slug":"bs-sidhu-s-long-association-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में भी रहें हैं पुलिस के नए 'मुखिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में भी रहें हैं पुलिस के नए 'मुखिया'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Sep 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ आईपीएस बीएस सिद्धू को तमाम विवादों के बाद अंतत: डीजीपी के पद पर तैनाती पाने में सफलता मिल ही गई।
विज्ञापन
सीबीआई से लेकर देहरादून में फोरेस्ट विवाद ने एक बार तो सिद्धू की राह मुश्किल कर डाली थी। लेकिन कानूनी अड़चनों को पार कर के वह पुलिस विभाग के इस सर्वोच्च पद तक पहुंचे।
पढें, बीएस सिद्घू होंगे उत्तराखंड के नए डीजीपी
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति जैसे कई मसलों पर सीबीआई ने जो जांच बीएस सिद्धू के खिलाफ शुरू की थी वह खुद उसी ने बंद कर प्रदेश सरकार को जानकारी दे दी।
मामला अभी न्यायालय में लंबित
इससे सिद्धू को बड़ी राहत मिली। राज्य सरकार ने भी गृह व न्याय विभाग से सभी तथ्यों का अध्ययन किया लेकिन सीबीआई के पीछे हटने से दावा मजबूत हो गया। ओल्ड राजपुर रोड पर पेड़ कटान के मामले में भी शुरू से आखिर तक सभी दस्तावेजों का मुख्यमंत्री ने खुद अवलोकन किया।
विज्ञापन
पढें, जॉय की गोली का निशाना बना 'आदमखोर'
वैसे भी उस मामले में सिद्धू वन विभाग के अफसरों के खिलाफ एफआईआर करा चुके हैं। मामला अभी हाई कोर्ट में है। कोर्ट ने इस मामले में एक संयुक्त कमेटी बनाने का आदेश भी शासन को दिया था। मामला अभी न्यायालय में लंबित है। उच्च न्यायालय भी कोई व्यवस्था दे सकता है।