{"_id":"575d13744f1c1b2a3e11b6d2","slug":"brothers-fight-for-sister-marriage-farewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से बहन की विदाई पर भाई ने कर दी भाई की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से बहन की विदाई पर भाई ने कर दी भाई की पिटाई
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके आई बहन की विदाई के लिए कलेवा बनाते समय मामूली बात पर दो भाइयों में लड़ाई हो गई, जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई की धुनाई कर डाली।
विज्ञापन
बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल अवस्था में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खराब देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
घायल के साथ अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात को धरासू गांव निवासी हरपाल सिंह और उसका छोटा भाई संतोष गांव के लोगों के साथ अरसे बना रहे थे, तभी दोनों भाइयों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
बात मारपीट तक पहुंच गई। जिस पर संतोष ने हरपाल सिंह की बुरी तरह पिटाई कर दी। उसने उसके चेहरे पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गांव के लोगों ने किसी प्रकार दोनों को छुड़ाया। लेकिन, तब तक हरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के लोगों ने घायल को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।