फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brother Misdeeds his 13 year old cousin sister Tehri Garhwal Uttarakhand Crime News in hindi

टिहरी गढ़वाल: 13 साल की चेचरी बहन के साथ भाई ने किया दुष्कर्म, मां के लौटने पर सहमी बेटी ने बताई करतूत

Thu, 12 Sep 2024 02:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

टिहरी गढ़वाल में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में किशोरी की मां ने तहरीर दी। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Brother Misdeeds his 13 year old cousin sister Tehri Garhwal Uttarakhand Crime News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी गढ़वाल थाना चंबा में एक भाई के अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चम्बा थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले गांव की एक महिला द्वारा थाना चम्बा में लिखित तहरीर दी गई कि 10 सितंबर को दिन में वह किसी काम से नई टिहरी गई थी।

विज्ञापन


उनके अन्य बच्चे स्कूल गए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले उनके जेठ के बेटे बलवंत प्रकाश ( 27) ने उनकी 13 साल की पुत्री पूनम (काल्पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म किया। शाम को घर आने पर जब पूनम चुप थी तो उनके द्वारा काफी पूछने पर रात को पूनम ने खुद के साथ हुई उक्त घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Pauri Garhwal: बाल संरक्षण गृह में किशोर ने बाथरुम में टी-शर्ट के सहारे फंदा लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना चम्बा में तत्काल दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष चम्बा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गैर राज्य भागने की फिराक में छुप रहे अभियुक्त बलवंत प्रकाश को चम्बा ऋषिकेश मोटर मार्ग पर 12 घंटे के अंदर नागिनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed