फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bridge will be built on the creek at a cost of Rs 94 lakh

Dehradun News: 94 लाख की लागत से खाले पर बनेगा पुल

Mon, 25 Sep 2023 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on the creek at a cost of Rs 94 lakh
पश्चिमीवाला रोड पर स्थित खाले पर 94 लाख रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल 17 मीटर लंबा और 4.25 मीटर चौड़ा होगा। फिलहाल लोक निर्माण विभाग ने जर्जर हो चुके पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिस कारण लोगों को विकासनगर पहुंचने के लिए दो से तीन किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले पुल के पीलर पर दरारें आ गई थीं, जिसे देखते हुए विभाग ने पुल के दोनों तरफ दीवार का निर्माण कर सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर भारी और चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद करा दी थी। यहां से सिर्फ दुपहिया वाहन और पैदल यात्री ही निकल पा रहे थे, लेकिन अब विभाग ने जर्जर पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुल को तोड़ने के लिए जेसीबी और ड्रिल मशीन का सहारा लिया जा रहा है। स्थानीय निवासी संतोष शर्मा, नीरज भट्ट, सुरेशानंद का कहना है कि पुल से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। उन्होंने शीघ्र पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विकासनगर जाने वाले लोगों को वाया बदामावाला और भोजावाला होकर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। यह सड़क पश्चिमीवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जूनियर हाईस्कूल पश्चिमीवाला को भी जोड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सड़क से जुड़े हैं ये गांव
सड़क से लांघा, रूद्रपुर, देवथला, केदारावाला, बालूवाला, पृथ्वीपुर, पृथ्वीपुर खेड़ा, बुलाकीवाला, मेहूवाला, मेहूवाला खलासा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों की आबादी रोजाना सफर करती है। सड़क इन गांवों को विकासनगर बाजार, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ती है।

----------
वर्जन
94 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण होना है। वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन भेजा जा चुका है। जर्जर हो चुके पोल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि स्वीकृति मिलते ही नए पुल के लिए निर्माण कार्य तेजी के साथ शुरू हो सके। - प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed