फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bridge will be built in Singtali distance from Dehradun to Kumaon will be reduced Uttarakhand news

Uttarakhand: देहरादून से कुमाऊं की दूरी हो जाएगी कम...सिंगटाली में बनेगा ब्रिज, बहेगी पर्यटन की बयार

Sat, 09 Dec 2023 03:10 PM IST
रेनू सकलानी मुनीश रियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
मुनीश रियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Dec 2023 03:10 PM IST
सार

चार साल से पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोग संघर्ष कर रहे हैं। कंसलटेंसी एजेंसी सिंगटाली में गंगा में 162 मीटर लंबे आर्च ब्रिज का डिजाइन तैयार कर रही है। इसके साथ ही डीपीआर भी बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Bridge will be built in Singtali distance from Dehradun to Kumaon will be reduced Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगटाली में गंगा नदी पर लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल आर्च ब्रिज का निर्माण करेगा। लोनिवि की ओर से अधिकृत कंसलटेंसी एजेंसी पुल की डीपीआर और डिजाइन बनाने में जुटी है। इस महीने के आखिरी सप्ताह तक डीपीआर तैयार हो जाएगी। जनवरी माह में डीपीआर शासन में जमा होगी।

विज्ञापन

देहरादून से कुमाऊं की दूरी कम करने के लिए सिंगटाली में 2006 से मोटरपुल बनाने की मांग की जा रही है। चार साल से पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोग संघर्ष कर रहे हैं। कंसलटेंसी एजेंसी सिंगटाली में गंगा में 162 मीटर लंबे आर्च ब्रिज का डिजाइन तैयार कर रही है। इसके साथ ही डीपीआर भी बनाई जा रही है।

विज्ञापन

इस आर्च ब्रिज के तैयार होने के बाद देहरादून से रामनगर (नैनीताल) की दूरी करीब 45 किमी कम हो जाएगी। साथ ही द्वारीखाल, यमकेश्वर ब्लॉक गंगाघाटी क्षेत्र में पर्यटन की बयार बहेगी और रोजगार के रास्ते खुलेंगे। वर्तमान में ब्यासघाट से ढांगूगढ़ (सिंगटाली) तक 24 किमी रोड कटिंग हो चुकी है। इस रोड पर वाहनों संचालन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंंगटाली मोटरपुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने बताया कि सिंगटाली में आर्च ब्रिज बनने से यहां आसपास पर्यटक भी आएंगे। उम्मीद है कि जल्द ही प्रदेश सरकार पुल का निर्माण कार्य शुरू कराएगी।

एप्रोच रोड का प्रस्ताव शासन को भेजा

सिंगटाली में मोटरपुल तक पहुंचने के लिए लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल ने एप्रोच रोड के लिए प्रथम चरण का प्रस्ताव भेजा दिया है। जिन स्थानों पर वन भूमि आ रहा है उसका हस्तांतरण भी होना है। बताया जा रहा है कि टिहरी जिले की साइड जहां पर पुल बन रहा है वहां पर ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण भी किया जाना है।

सिंगटाली झूला पुल के ऊपर से गुजरेगा पुल

आर्च ब्रिज सिंगटाली झूला पुल के ठीक ऊपर बनेगा। झूला पुल के ऊपर दोनों पहाड़ियों पर आर्च ब्रिज के लिए अबिटमेंट बनाए जाएंगे। आर्क ब्रिज झूला पुल से काफी ऊंचाई पर बनेगा। संकरी जगह पर आर्च ब्रिज बनने से मनमोहक भी लगेगा।

ये भी पढ़ें...Global Investors Summit : अपनी खोज को औद्योगिक धरातल पर उतारने पहुंचे युवा उद्यमी, तकनीक दिखाने वाली है कमाल

सिंगटाली में 162 मीटर स्पान के आर्च ब्रिज की डिजाइन तैयार की जा रही है। दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह तक डिजाइन, डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। जनवरी माह में डीपीआर शासन को सौंपी जाएगी। उसके बाद वित्तीय स्वीकृति को लेकर पत्राचार किया जाएगा। - किशोर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed