कैलाश मानसरोवर यात्रा के पैदल पड़ाव पर भूस्खलन से पुल बहे, यात्रियों को वापस धारचूला लौटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते खराब होने के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा के 17वें दल को पैदल रास्ते से धारचूला लौटा दिया गया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छंकन, लामारी और मालपा में भूस्खलन से दो पुल बह गए हैं।
दल आगे की यात्रा पर कब रवाना होगा यह अभी साफ नहीं है। रामनगर में धनगढ़ी नाले में बहे दिल्ली निवासी दंपति में से पत्नी का शव बरामद हो गया है। पति का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
बूंदी से मालपा के बीच में पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। रविवार शाम को लोक निर्माण विभाग का एक मजदूर गोपाल सिंह पत्थर लगने से घायल हो गया। वहीं, गुंजी से लौट रहे लोनिवि के एई जीसी भट्ट सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
धनगढ़ी नाला उफान पर
रामनगर-बुआखाल नेशनल हाईवे-121 पर धनगढ़ी नाला सोमवार को भी उफान पर रहा। इससे हाईवे पर पांच घंटे यातायात बाधित रहा। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर सलड़ी के पास मलबा आने से यातायात एक घंटे बाधित रहा।
बेतालघाट क्षेत्र में लोनिवि में अनुरक्षक पद पर तैनात गोपाल दत्त सड़क से मलबा हटाने के दौरान घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर नैनीताल में बलिया नाले में रविवार रात और सोमवार सुबह फिर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से भवाली-नैनीताल सड़क का 50 मीटर हिस्सा धंस गया।
कुमाऊं में 30 सड़कें मलबे से पटीं
पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-नारायण आश्रम समेत 11, अल्मोड़ा में 8, बागेश्वर में 5, चंपावत में 6 सड़कें बंद हैं।