{"_id":"64a32b5dcdaf7426a80f9764","slug":"brides-mothers-bag-full-of-cash-and-jewelery-stolen-at-wedding-ceremony-dehradun-news-c-5-drn1037-191213-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शादी समारोह में दुल्हन की मां का नकदी व जेवरात से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शादी समारोह में दुल्हन की मां का नकदी व जेवरात से भरा बैग चोरी
विज्ञापन
शादी समारोह में दुल्हन की मां का नकदी और जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में तीन लाख रुपये नकद और सोने के जेवर रखे हुए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्धों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
घटना रायपुर थाना क्षेत्र के एकता विहार में हुई। एकता विहार के रहने वाले गर्वित ममगाईं ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत की है। 28 जून को गर्वित की बहन की ओम फार्म हाउस में शादी हो रही थी। उनकी मां ने स्टेज पर रश्मों के दौरान बैग अपने पास रखा था। कुछ देर बाद देखा तो बैग वहां पर नहीं था। गर्वित ने पुलिस को बताया कि इस बैग में तीन लाख रुपये नकद, दो सोने के कड़े, एक गले का हार, चार अंगूठी और नथ आदि रखे हुए थे।
इस घटना के चलते काफी देर तक विवाह समारोह भी रुका रहा। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि गर्वित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शादी का वीडियो भी चेक किया जा रहा है।