फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bride run away before two days of marriage

शादी से पहले ब्यूटी पार्लर जाने के बात कह कर फुर्र हो गई 'दुल्हन'

Fri, 03 Feb 2017 07:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 03 Feb 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
bride run away before two days of marriage
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

शादी से दो दिन पहले एक युवती पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। इससे गुस्साए युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली रुड़की के अंतर्गत एक गांव की युवती की पांच फरवरी को शादी है। सहारनपुर से उसकी बारात आनी है। इसकी तैयारी में युवती ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन उसके बाद से नहीं लौटी।
विज्ञापन


युवती के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का एक युवक युवती को बहला फुसलाकर साथ ले गया है। आरोपी युवक भी फरार है। परिजनों और रिश्तेदारों ने कोतवाली रुड़की पहुंचकर युवती की बरामदगी को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि युवती को जल्द बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पूछताछ के लिए आरोपी युवक के परिवार के दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर युवती के परिजन और रिश्तेदार आक्रोशित हैं। इसे देखते हुए मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है।


सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने बताया कि युवती का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक-युवती की तलाश की जा रही है। युवती बालिग है। पांच फरवरी को युवती की सहारनपुर से बारात आनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed