फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bride fetch drinking water in dehradun.

शादी छोड़ पानी ढोने को मजबूर है ये 'दुल्हन'

Fri, 31 Oct 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 31 Oct 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
bride fetch drinking water in dehradun.

देहरादून के किशननगर क्षेत्र के सैय्यद मोहल्ले की दीपा की शादी तीन नवंबर को है, लेकिन वह इस समय बजाय शादी के सपने संजोने के पानी ढोने को मजबूर है।

विज्ञापन


दरअसल, दीपा का घर जिस क्षेत्र में है, वहां के तकरीबन दो सौ लोग पानी की रोजमर्रा की किल्लत भुगत रहे हैं। दीपा के पिता परमेश्वर दत्त कोठारी के बकौल मेहमान भी पहुंचने लगे हैं, लेकिन घर में पानी नहीं आने से हाल-बेहाल है।
विज्ञापन


नहाना-धोना तो दूर, पीने के पानी के लिए भी टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। मोहल्लेवासियों को यह समस्या विभागीय अधिकारियों के कारनामे के कारण भुगतनी पड़ रही है। उनका आरोप है कि विभाग ने ऊंची पहुंच रखने वालों के घरों की तरफ लाइन डाल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अन्य परिवार परेशान हैं। दूसरी ओर, कॉलोनी में पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार ने सड़क खोदकर छोड़ दी है। जिससे कई जगहों पर गहरे गड्ढे भी हो गए हैं।

इनकी भी सुनिए...

bride fetch drinking water in dehradun.

तीन नवंबर को मेरी शादी है। बड़ी बहन रुचि और मैं इन दिनों सिर्फ पानी ही ढोने में लगे हैं। मोहल्ले वाले भी देखकर हैरान हैं। लेकिन पानी की बाल्टी ले जाते हुए कोई टोकता नहीं है, वजह सबको पता है। मेरी जिंदगी का इतना बड़ा दिन नजदीक है, लेकिन मुझे पानी ढोने के अलावा कुछ और सोचने का समय ही नहीं मिल पा रहा है।
- दीपा कोठारी

पानी ने परेशानी बढ़ा दी है। बेटी की शादी है और मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन घर में एक बूंद पानी नहीं है। अब टैंकर वालों के चक्कर काट रहे हैं।
- परमेश्वर दत्त कोठारी

मैं अक्सर बीमार रहती हूं। शरीर इतना साथ नहीं देता कि दूर से पानी ढोकर ला सकूं। मोहल्ले में पानी कब आएगा पता नहीं।
- महेश्वरी देवी

विभाग की कार्यशैली मनमानी वाली है। विभागीय कर्मचारियों की सुस्ती से हमें पानी नहीं मिल रहा। अधिकारियों को इलाके की जानकारी तक नहीं है।
- राजेश्वरी उनियाल

बहुत परेशानी बनी हुई है। जल संस्थान घरों में तो पर्याप्त पानी देता नहीं है। हां, उपभोक्ताओं को बिल जरूर समय से पहुंचा दिए जाते हैं।
- खुर्शीद अहमद

मुझे पेयजल किल्लत की जानकारी मिली है। सैय्यद मोहल्ले के लोगों की समस्या जल्द सुलझा दी जाएगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- एसके गुप्ता, महाप्रबंधक जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed