दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन कहता है कि आसमान में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों..,। समाज की रुढ़िवादी परंपराएं चाहे जितनी भी गहरी हों, दृढ़ निश्चय और मजबूत इच्छाशक्ति से इसके खिलाफ भी जीत हासिल हो सकती है। ऐसा ही कर दिखाया डेरियाखाल की उषा रावत ने।
पढ़ें,कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़
उसकी इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि उसकी शादी में किसी ने भी शराब का सेवन नहीं किया।
पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस
ग्राम पंचायत बाडियूं के डेरियाखाल गांव की उषा रावत पुत्री स्व. दलवीर सिंह का विवाह चैलूसैंण के धारी गांव के वीरेंद्र सिंह के साथ तय हुआ। आठ फरवरी को शादी होनी थी। ऊषा ने अपने परिजनों से कहा कि उसकी शादी में शराब नहीं दी जाएगी।
'कोई आए या ना आए, शराब नहीं आएगी'
उषा ने जब अपना फैसला सुनाया तो परिजन सकते में आ गए। परिजनों ने ग्रामीण परिवेश के सामाजिक मान मर्यादा का वास्ता दिया। बिना शराब के शादी से ग्रामीणों के शामिल नहीं होने की बात कही।
पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
बावजूद इसके ऊषा ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि चाहे कोई शादी में आए या न आए, लेकिन शादी में शराब नहीं आएगी। आखिर बेटी की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा।
सभी शादी में शालीनता के साथ आए
शादी के दौरान कहीं ना शराब परोसी गई और ना कोई शराब में झूमता नजर आया। यही नहीं ग्रामीण, बाराती और घराती सभी शादी में शालीनता के साथ शामिल हुए।
पहाड़ के लिए मिसाल बनी ऊषा
वैसे तो शादी समारोह में शराब के खिलाफ कई गांव संकल्प लेते रहे हैं, लेकिन यह पहला उदाहरण है जब किसी वधू ने अपने विवाह में शराब के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कामयाबी पाई हो। ऊषा की पहल समाज को आईना दिखाने का काम किया है।
ग्रामीणों के साथ बाराती भी हुए खुश
ऊषा ने न केवल परिजनों और अपने गांव के लोगों को शराब के खिलाफ तैयार किया, बल्कि बारातियों को भी इसके लिए राजी कराया। इस व्यवस्था से ग्रामीण से लेकर बाराती सभी खुश हो गए।
सैन्य पृष्ठभूमि का है परिवार
उषा मायके से सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से है। दादा और पिता सेना में थे, उनका निधन होने के बाद दादी और मां को पेंशन मिलती है।
पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस
दो ताऊ सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। दो चाचा वर्तमान में फौज में हैं। उषा के तीन भाई भी फौज में हैं।
पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े परिवारों में शराब की कमी नहीं होती है लेकिन इस विवाह में एक भी बोतल शराब न खुलना बड़ी उपलब्धि है। जबकि इस परिवार के सात लोग वर्तमान में सेना से जुड़े हैं।