{"_id":"a2fb2a264f7467e4e59f7e2e49f7aa47","slug":"bride-and-groom-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन को ले जा रही मैक्स खाई में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा-दुल्हन को ले जा रही मैक्स खाई में पलटी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 04 Dec 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी के भटवाड़ी-बार्सू मोटर मार्ग पर मैक्स दुर्घटना में उसमें सवार दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा से पीएचसी भटवाड़ी में भर्ती कराया गया। घायलों में दुल्हन और वाहन चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अंजू दुणोज के लिए जा रहे थे
उत्तरकाशी के नटीण गांव निवासी अरविंद (22) पुत्र कीर्ति सिंह की बुधवार को बार्सू गांव निवासी अंजू रावत (19) पुत्री जगप्रकाश से शादी हुई।
बृहस्पतिवार दूल्हा अरविंद और दुल्हन अंजू दुणोज (शादी के एक दिन बाद की रस्म) के लिए मैक्स वाहन संख्या यूए07जी 1803 बार्सू जा रहे थे।
दुल्हन और चालक की हालत गंभीर
शाम छह बजे बार्सू बैंड पर पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे वाहन में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित चालक विपिन पुत्र उत्तम सिंह निवासी द्वारी और विकास पुत्र उदय सिंह निवासी बार्सू घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची मनेरी पुलिस ने घायल को खाई से निकालकर 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य भटवाड़ी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष मनेरी कुलदीप पंत ने बताया कि घायलों में दुल्हन और चालक की हालत गंभीर हैं, जिन्हें जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन