फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bride and groom found missing on the day of marriage

शादी के दिन दुल्हन हुई फुर्र, मेहंदी की रात में दूल्हा गायब

Thu, 22 Oct 2015 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर (टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर (टिहरी) Updated Thu, 22 Oct 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
bride and groom found missing on the day of marriage

टिहरी के एक गांव में लोग बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे इसी बीच पता चला कि दुल्हन ही फरार हो गई। दुल्हन के गायब होने की सूचना पर बारात आधे रास्ते से ही लौट गई। वहीं नरेंद्रनगर क्षेत्र में एक दूल्हा मेंहदी की रात को अचानक गायब हो गया। इससे शादी रोकनी पड़ी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कीर्तिनगर के एक गांव में बडियारगढ़ से बारात आनी थी। शादी समारोह एक दिवसीय होने से बारात सुबह ही कीर्तिनगर के लिए रवाना हो गई। आधे रास्ते में सूचना मिलने पर बारातियों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लड़की लघुशंका के बहाने घर से बाहर आ गई। सभी परिजन अन्य कार्यों में व्यस्त हो गए। इस दौरान दुल्हन पर किसी का ध्यान नहीं गया। जब मंगल स्नान के दौरान दुल्हन को बुलाने के लिए उसके कमरे मे गए तो वह गायब थी। काफी ढूंढने पर भी जब दुल्हन नहीं मिली तो परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई। कोतवाल चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि गुमशुदगी दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर चली मेंहदी की रस्म, दूल्हा हो गया गायब

bride and groom found missing on the day of marriage

नरेंद्रनगर (टिहरी)। शादी से एक दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में दूल्हा गायब हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई है। फिलहाल शादी टाल दी गई है।

दुआधार गांव निवासी मसुदा लाल के बेटे मनीष (25) की बारात नरेंद्रनगर के लवा गांव जानी थी। लेकिन बीती रात दूल्हा एकाएक गायब हो गया। रात 10 बजे तक मेहंदी की रस्म चलती रही। गांव के अन्य लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसके बाद लोग अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए, लेकिन मनीष का कहीं पता नहीं चल पाया।

देर रात से ही परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। पटवारी एसएस कठैत ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed