स्कूल की छत से गिरी ईंट, छात्रा की दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली में घाट ब्लॉक स्थित स्कूल में सिर पर छत की ईंट गिरने से नर्सरी की एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल में हादसे में छात्रा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
घाट ब्लॉक स्थित लांखी गांव के हरक सिंह की पांच वर्षीय पुत्री मीनाक्षी ब्लॉक मुख्यालय में एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी। हादसे के वक्त वह स्कूल के आंगन में साथियों के साथ खेल रही थी।
इसी दौरान छत की रेलिंग से एक बंदर गुजरा। तभी छत की एक ईंट उखड़कर सीधे मीनाक्षी के सिर पर आ गिरी। ईंट से घायल मीनाक्षी लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने मीनाक्षी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाट पहुंचाया गया।
हायर सेंटर ले जाते वक्त तोड़ा दम
चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर कर दिया, लेकिन चमोली कस्बे के पास मीनाक्षी ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
चट्टान से गिरी महिला की मौत
ग्राम पंचायत द्वींग-तपोण के तपोण गांव की एक विवाहिता की चट्टान से पैर फिसलने के कारण मौत हो गई। गांव के दर्शन सिंह की पत्नी प्रतिभा देवी (40 वर्ष) अन्य महिलाओं के साथ सुबह साढे़ नौ बजे घास के लिए जंगल गई थी।
इसी दौरान पहाड़ी पर घास निकालते वक्त पांव फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरी। उसे लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाते समय उसने पाखी के समीप दम तोड़ दिया।