{"_id":"40555a656d6bd4527afc5dc595e5cc76","slug":"bribe-taking-officer-arrested-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन पर रिश्वत लेते अफसर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन पर रिश्वत लेते अफसर दबोचा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Apr 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस टीम ने बिजली कनेक्शन के नाम पर ढाई हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पावर कारपोरेशन के एसएसओ को रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
टीम में उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार महिला आरक्षी को भी शामिल किया गया है। सतर्कता निदेशक एसके भगत ने कहा भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुहिम चलती रहेगी। विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक वीकेएस कार्की ने बताया कैलाशपुर निवासी हरकिशन सिंह को अपने घर पर बिजली कनेक्शन की जरूरत थी।
अधिकारियों की सलाह पर हरकिशन सिंह ने 30 मार्च को प्रेमनगर स्थित बिजली कार्यालय में एक हजार रुपए जमा कराए थे। बाद में पता चला कि उनका क्षेत्र टर्नर रोड स्थित बिजली सब स्टेशन से जुड़ा है। प्रेमनगर कार्यालय में जमा कराए हजार रुपए उन्हें वापस मिल गए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने 18 अप्रैल को टर्नर रोड स्थित बिजली सब स्टेशन में एक हजार रुपए जमा कराए। एसएसओ ललित कुमार ने उन्हें बताया इस्टीमेट 12500 रुपए का होगा, जबकि 2500 रुपए का ऊपरी खर्चा देना होगा। हरिकिशन ने विरोध भी किया लेकिन एसएसओ ने बिना रिश्वत के कनेक्शन देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
ढाई हजार रुपए की रिश्वत देने का वायदा कर हरिकिशन ने विजिलेंस ऑफिस आकर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार बडथ्वाल को जांच में आरोप सही मिले। विजिलेंस टीम ने मंगलवार दोपहर सवा बारह बजे के करीब एसएसओ ललित कुमार को 2500 रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया।
इन नंबरों पर करें शिकायत
यदि कोई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इन नंबरों 9456591894 और 9411112739 पर शिकायत की जा सकती है।