फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brian lara is really great batsman

लारा वाकई महान बल्लेबाज हैं...

Fri, 11 Oct 2013 06:20 PM IST
Updated Fri, 11 Oct 2013 06:20 PM IST
विज्ञापन
brian lara is really great batsman

देवेन्द्र रावत

विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी।


विश्व के सर्वाधिक अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई और उसके करोड़पति कॉरपोरेट खिलाड़ियों के लिए यह बेहद शर्म की बात है कि एक कैरेबियाई बल्लेबाज की आंखो में उस देश में आई तबाही के लिए आंसू है जिससे उसका नाता केवल खेल से था।

वह महान बल्लेबाज और कोई नहीं बल्कि क्रिकेट में आज अपनी पहचान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे वेस्टइंडीज टीम का पूर्व कप्तान ब्रायन लारा है। लारा ने केदारघाटी के आपदा प्रभावितों के लिए अपना बल्ला चलाया यह सुनना बेहद सुकूनदायक है।
विज्ञापन


कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा ने केदारघाटी के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए न केवल गुरुवार को देहरादून में चैरिटी क्रिकेट खेलकर अपनी महानता को साबित किया है बल्कि देश के लिए खेलने का दंभ भरने वाले भारतीय खिलाड़ियों के मुंह पर एक सम्मानजनक तमाचा भी जड़कर लौट गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएस धोनी केवल पैसे के लिए खेलते हैं

दूसरी ओर हम बेवजह भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी को हमेशा यह कहकर महिमामंडित करते आए हैं, कि वह उत्तराखंड से ताल्लुकात रखते हैं, लेकिन न तो आपदा के दिनों इस खिलाड़ी का कोई बयान सामने आया न अब तक मदद। लोगों को यह मान लेना चाहिए कि एमएस धोनी केवल पैसे के लिए खेलते हैं और कमोबेश ऐसा ही भारतीय क्रिकेट के अन्य जगमगाते सितारे भी। लारा तुम वाकई में महान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed