फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brett lee in bollywood film

बॉलीवुड की 'अनइंडियन' में काम करेंगे ब्रेट ली

Fri, 05 Sep 2014 04:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Sep 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
brett lee in bollywood film

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली अब बॉलीवुड फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएंगे। यह फिल्म देहरादून के अनुपम शर्मा द्वारा डायरेक्ट की जाएगी। फिल्म की कहानी तुषी साथी ने लिखी है।

विज्ञापन


अनुपम शर्मा की फिल्म अनइंडियन को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी अबॉट ने गुरुवार को मुंबई में अनाउंस किया। भारतीय बाजार के लिए बनी इस ऑस्ट्रेलियाई फिल्म में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली तनिष्ठा चटर्जी के साथ दिखेंगे।
विज्ञापन


यह फिल्म अक्टूबर से सिडनी में फिल्माई जाएगी। अनइंडियन, प्रॉडक्शन कंपनी द ऑस्ट्रेलिया इंडिया फिल्म फंड की सिडनी और मेलबर्न में बनने वाली फिल्मों में पहली फिल्म है। केट ब्लैंचेट और राबर्ट रेडफोर्ड भी इसके लिए अक्तूबर में सिडनी में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन PM ने अनाउंस की फिल्म

brett lee in bollywood film

इससे पहले भी ब्रेट पार्श्व गायिका आशा भौंसले के साथ एक हिंदी एलबम में काम कर चुके हैं। इस एलबम में उनकी अदाकारी को बेहद पसंद भी किया था। एक बेहतर खिलाड़ी होने के साथ ही ब्रेट ली हमेशा से भारतीयों के लिए रॉक स्टार रहे हैं।

ब्रेट ली को क्रिकेट से सन्यास लिए लगभग दो साल बीत चुके हैं। और अब इस फिल्म के साथ वह फिर से लोगों के दिलों में जगह बनाने आ रहे हैं।

देहरादून के वर्तमान में अनुपम शर्मा सिडनी की फिल्म एंड कास्टिंग टेंपल प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनकी शिक्षा देहरादून के सेंट जोजफ्स स्कूल से हुई है। अनुपम ने कई सारे इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्रॉजेक्ट पर काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed