ऋषिकेश: गर्लफ्रेंड के नाराज होने पर ब्राजील के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लिखा भावुक संदेश
- गर्लफ्रेंड के दूरी बनाने पर विदेशी नागरिक ने की आत्महत्या
- ब्राजील निवासी 49 वर्षीय नागरिक ने टैब में लिखा गलफ्रेंड के नाम भावुक संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश में गर्लफ्रेंड के दूरी बनाने पर विदेशी नागरिक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से लटके मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचित करने के लिए ब्राजील दूतावास को सूचना भेजी गई है।
जानकारी के मुताबिक शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में ब्राजील के लिएंड्रो केपीबारबे पेट्रा (49), ब्रिटेन निवासी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बीते 17 मार्च से एक ही कमरे में रह रहे थे। तीन दिन पूर्व से विदेशी नागरिक की गर्लफ्रेंड नाराज होकर अलग कमरे में चली गई थी। इस कारण लिएंड्रो केपी बारबे पेट्रा डिप्रेशन में थे। लिएंड्रो ने बृहस्पतिवार को आश्रम के कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
टैब में गर्लफ्रेंड के लिए लिखा संदेश
सूचना पाकर एसएसआई रमेश सैनी और कैलाश गेट चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि लिएंड्रा ने अपने टैब में गर्लफ्रेंड के लिए एक भावुक संदेश लिखा है।
इसमें उसने गर्लफ्रेंड की ओर से दूरी बनाने पर स्वयं के आत्महत्या करने का कारण बताया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। वहीं, मृतक के परिजनों को सूचित करने के लिए ब्राजील दूतावास को सूचित कर दिया है।