फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy wants to marry girl

लड़का बोला दहेज नहीं दुल्हन चाहिए

Sat, 30 Nov 2013 05:25 PM IST
प्रवीण कुमार/ अमर उजाला, सुल्तानपुर
प्रवीण कुमार/ अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Sat, 30 Nov 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
boy wants to marry girl

हरिद्वार के सुल्तानपुर में एक लड़के के घर वालों ने दहेज मांगा तो लड़की के घर वालों ने भी रिश्ते के लिए ना बोल दी।

विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत चुनाव पर घिरी सरकार, सामने 2 चुनौती

लेकिन निकाह तय होने के बाद लड़की के संपर्क में रहे लड़के की जिद थी कि उसे दहेज नहीं दुल्हन चाहिए। उसके आगे दुल्हन के परिजनों के साथ पंचायत को भी झुकना पड़ा। दो दिलों में प्यार का यह जज्बा देख पंचायत ने उनका निकाह करा दिया।
विज्ञापन


रिश्ता तय होने के बाद हुआ प्रेम
सुल्तानपुर निवासी एक ग्रामीण ने करीब आठ माह पूर्व अपनी पुत्री का रिश्ता मंगलौर क्षेत्र के टांडा गांव निवासी युवक से तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद से युवक और युवती मोबाइल पर फोन से बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का प्यार गहरा गया। लेकिन उनके इस प्यार को न जाने किसकी नजर लगी कि युवक के पिता ने दहेज की मांग कर दी। इस पर युवती के पिता ने दहेज से इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया।

पढ़ें, भाभी को अकेला देख कमरे में घुसा, कर डाली घिनौनी हरकत



घर वालों ने बेशक रिश्ता तोड़ दिया लेकिन उनके बीच दिल का रिश्ता जुड़ा रहा। करीब सात माह से दोनों एक दूसरे प्यार में थे। गुरुवार को अपनी प्रेमिका का पाने के लिए युवक उसके घर पहुंच गया।

युवती के पिता ने शादी से किया इंकार
युवक ने सबके सामने युवती से निकाह करने का फैसला सुना दिया। लेकिन युवती के पिता ने इंकार कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि वहां पर लोग इकट्ठा होने लगे। युवक के परिजन भी सूचना पाकर सुल्तानपुर पहुंच गए।

मामला निपटाने को लेकर गांव में पंचायत हुई। युवक निकाह की जिद पर अड़ा रहा। युवक का कहना था कि उसके लिए वह अपना घर और परिवार छोड़कर आया। उसकी जिद के आगे आखिरकार पंचायत का झुकना पड़ा और पंचायत में ही युवती से उसका निकाह करा दिया गया।

युवक बिना दहेज लिए ही अपनी दुल्हन को लेकर खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हुआ। प्रेमी की इस हिम्मत की हर कोई दाद दे रहा है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed