घर से भागने के इस 'रिकॉर्ड' को पढ़कर हैरान होंगे आप
घर से 20 बार भाग चुका 12 वर्षीय बालक एक बार फिर हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा। इसके बाद उसका सही नाम-पता पूछने में पुलिस के पसीने छूट गए।
मंगलवार को हरिद्वार के स्थानीय नागरिकों ने एक 12 वर्षीय बालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद दिनभर नाम-पता जानने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
कभी चंडीगढ़ तो कभी दिल्ली, हरियाणा का होना बताकर बालक पुलिस को उलझाता रहा। बुधवार को उसने अपना सही नाम पता बताया। एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि दिल्ली निवासी अजय उर्फ मन 20 बार घर से भाग चुका है।
बताया कि उसकी मां ने तलाक के बाद कोटद्वार के रहने वाले पेशे से चालक रमेश से दूसरी शादी की थी। उसकी एक बेटी भी है। मां के पहुंचने पर बालक को उसके सुपुर्द कर दिया गया।
वो अगस्त से गायब था। उसके घर से अक्सर फरार होने के कारण दिल्ली पुलिस भी अब उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं करती है।
प्रेमी युगल को पुलिस को सौंपा
देहरादून में बजंरग दल कार्यकर्ताओं ने एक लॉज से प्रेमी युगल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट भी की।
पुलिस ने दिल्ली निवासी युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया, जबकि मुजफ्फरनगर निवासी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
मुजफ्फरनगर में खतौली कस्बा निवासी फैजल दिल्ली में नौकरी करता है। नए साल का जश्न मनाने वह दिल्ली निवासी प्रेमिका के साथ 31 दिसंबर को दून आया था। बुधवार रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं को खबर लगी कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय की युवती को साथ लेकर आया है।
गुरुवार की सुबह कार्यकर्ताओं ने कोतवाली क्षेत्र के लॉज में पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई को लेकर कोतवाली में भी हंगामा किया।